फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manali will now reach in six hours from Chandigarh via Kiratpur Nerchowk four lane highway

Good News: चंडीगढ़ से अब छह घंटे में पहुंचेंगे मनाली, NHAI ने पांच टनल को खोला, यात्रा होगी सुहानी

Tue, 23 May 2023 12:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 May 2023 12:31 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यटन और आर्थिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण कीरतपुर-नेरचौक-मनाली फोरलेन के तीन चरणों का 15 जून के बाद उद्घाटन कर सकते हैं। पीएमओ ने फोरलेन के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट मांगी है, जिसे 15 जून 2023 तक खोले जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Manali will now reach in six hours from Chandigarh via Kiratpur Nerchowk four lane highway
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ से मनाली का सफर जल्द ही सुहावना होने वाला है। कीरतपुर से मनाली के रास्ते में निर्माणाधीन फोरलेन पर टनलों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पांच टनल ट्रायल के लिए खोल दिए हैं। इनसे चंडीगढ़ से मनाली के बीच लगने वाला समय चार घंटे तक कम हो गया है। पहले इस दूरी को तय करने में करीब 10 घंटे का समय लगता था। बताया जा रहा है कि टनलों के निर्माणकार्य पूरे होने के बाद सिटीब्यूटीफुल से मनाली का सफल मात्र छह घंटे में पूरा हो सकेगा। वहीं, दिल्ली से मनाली पहुंचने में 14 घंटे लगेंगे।

विज्ञापन


अभी इन रास्तों का करें इस्तेमाल
चंडीगढ़ से मनाली जाने वाले वाहनों के लिए स्वारघाट से आगे फोरलेन को खोल दिया गया है लेकिन कीरतपुर की टनल को अभी समय है, इसलिए पर्यटक फोरलेन तक पहुंचने के लिए दो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहला मार्ग स्वारघाट से महज दो किलोमीटर आगे वाया ज्यूरीपतन-जगातखाना है। दूसरा वैकल्पिक मार्ग इससे थोड़ा आगे पंजपीरी से होते हुए फोरलेन में वाहनों को पहुंचा रहा है। यह विकल्प केवल कीरतपुर की टनल के खुलने तक है।

विज्ञापन

इतने समय में पूरे होंगे प्रोजेक्ट 

  • प्रोजेक्ट                      लक्ष्य 
  • कीरतपुर-नेरचौक        15 जून 2023
  • सुंदरनगर बाईपास सहित 13 जून 2024
  • पंडोह-टकोली            31 मार्च 2024


कीरतपुर-नेरचौक फोर लेन 15 जून के बाद शुरू होने के आसार 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यटन और आर्थिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण कीरतपुर-नेरचौक-मनाली फोरलेन के तीन चरणों का 15 जून के बाद उद्घाटन कर सकते हैं। पीएमओ ने फोरलेन के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट मांगी है, जिसे 15 जून 2023 तक खोले जाने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को कहा कि 15 जून के बाद इसे जनता के लिए विधिवत रूप से खोला जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब के कीरतपुर से हिमाचल प्रदेश के मनाली तक की दूरी करीब 38 किलोमीटर कम हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed