फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manager of Play Ground Club arrested for playing DJ in loud voice

ऊंची आवाज में डीजे बजाने पर प्ले ग्राउंड क्लब का प्रबंधक गिरफ्तार

Wed, 23 Dec 2020 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Manager of Play Ground Club arrested for playing DJ in loud voice
चंडीगढ़। शहर के क्लब मालिक और प्रबंधक देर रात नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे। बीते सोमवार की देर रात पुलिस ने ऊंची आवाज में डीजे बजाने पर सेक्टर-26 स्थित प्ले ग्राउंड क्लब के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मोहाली निवासी प्रबंधक परमीत सिंह (31) के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-26 थाना प्रभारी जसवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम सोमवार देर रात एरिया में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि प्ले ग्राउंड क्लब में ऊंची आवाज में डीजे बजाया जा रहा है। टीम मौके पर पहुंची और क्लब के प्रबंधक को गिरफ्तार कर थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि, पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले सेक्टर-26, सेक्टर-3, सेक्टर-34 में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस नियमों की धज्जियां उड़ाने पर क्लब के प्रबंधकों समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed