{"_id":"584263644f1c1b8476de5129","slug":"manager-ignores-rbi-guidelines-for-money-exchange-hdfc-terminated-hime-and-3-employees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: 'काली करतूत' पर गई नौकरी, बैंक ने मैनेजर समेत 4 को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी: 'काली करतूत' पर गई नौकरी, बैंक ने मैनेजर समेत 4 को निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 Dec 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
एचडीएफसी एटीएम के सामने धन निकासी के लिए लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद बैंक में 'काली करतूतों' के कारण बैंक ने मैनेजर समेत 4 को नौकरी से निकाल दिया है। सभी ने डयूटी से गद्दारी की थी। जानकारी के मुताबिक बैंक ने चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित एचडीएफसी ब्रांच के ब्रांच मैनेजर और तीन अन्य कर्मचारियों को नौकरी से टर्मिनेट कर दिया है।
बैंक के प्रवक्ता राजीव बनर्जी ने बताया कि बैंक को पता चला था कि शहर में शादियों का सीजन चल रहा है। उक्त ब्रांच के मैनेजर व कर्मचारियों ने अपने परिजनों व जानकारों को शादियों के लिए आरबीआई की गाइड लाइंस की अनदेखी करते हुए उनके नोट बदले।

Trending Videos
कर्मचारियों ने अपने जानकारों का फेवर किया
Bank
जांच करने पर जब ये आरोप सही पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौकरी से निकाल दिया गया है। निकाले गए कर्मचारियों ने सिर्फ अपने जानकारों का फेवर किया। इसके बाद उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई थी।
बैंक का कहना है कि जैसे ही उनको गड़बड़ी का पता चला तो बिना देरी के एक्शन लिया गया। भविष्य में भी इस तरह का कोई कर्मी किसी तरह की गलत गतिविधियों में पाया गया है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैंक का कहना है कि जैसे ही उनको गड़बड़ी का पता चला तो बिना देरी के एक्शन लिया गया। भविष्य में भी इस तरह का कोई कर्मी किसी तरह की गलत गतिविधियों में पाया गया है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।