फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man roped desi katta caught block near Kheda temple brought UP

देसी कट्टा लेकर घूमने वाला गिरफ्तार, खेड़ा मंदिर के पास नाके पर गया पकड़ा, यूपी से लेकर आया था

Thu, 24 Sep 2020 10:45 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
man roped desi katta caught block near Kheda temple brought UP
मनीमाजरा। रौब दिखाने के लिए यूपी से देसी कट्टा लेकर घूम रहे एक युवक को आईटी पार्क थाना पुलिस ने इंदिरा कॉलोनी के खेड़ा मंदिर के पास नाका लगाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान न्यू इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले संजय के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके आईटी पार्क थाना पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आईटी पार्क थाना पुलिस ने बुधवार मनीमाजरा स्थित खेड़ा मंदिर के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को नाके की ओर आते हुए देखा लेकिन पुलिस की ओर से लगाए गए नाके को देखकर युवक घबरा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। मामला संदिग्ध लगता देख नाके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उसे वहीं दबोच लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह ट्रक ड्राइवर के साथ क्लीनर का काम करता है और काफी साल पहले उत्तर प्रदेश से यह कट्टा लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed