फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Omicron Cases in Chandigarh News: Man Returned from Italy tested positive for Omicron variant in Chandigarh 

Omicron Variant Cases: चंडीगढ़ में इटली से आए युवक में नए वैरिएंट की पुष्टि से हड़कंप, शाम को रिपोर्ट आई निगेटिव

Sun, 12 Dec 2021 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 12 Dec 2021 01:46 PM IST
सार

युवक के परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। सोमवार को उनके नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। युवक के परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। उनके संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Omicron Cases in Chandigarh News: Man Returned from Italy tested positive for Omicron variant in Chandigarh 
Omicron in Chandigarh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन दस्तक दे चुका है। इटली से आए 20 वर्षीय युवक की दिल्ली से आई रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया। हालांकि स्थानीय स्तर पर लिए गए नमूने में उसकी रिपोर्ट शाम को निगेटिव आ गई। उधर, युवक के परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। सोमवार को उनके नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन


युवक के परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। उनके संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है। इटली निवासी युवक 21 नवंबर को अमृतसर एयरपोर्ट पर आया था। इस दौरान उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह अपने एक परिजन के साथ मनीमाजरा पहुंचा। उसे दो नवंबर को इटली वापस जाना था। उसने एक दिसंबर को अपनी कोरोना की जांच कराई, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। विदेश से आने के कारण उसकी रिपोर्ट तत्काल दिल्ली भेजी गई। हालांकि उसके परिवार के सात सदस्यों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद उसे परिवार के सदस्यों के साथ ही क्वारंटीन पीरियड में रखा गया। शनिवार को देर रात दिल्ली से आई रिपोर्ट में उसमें ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई तो हड़कंप मच गया। रविवार सुबह क्वारंटीन पीरियड पूरा होने पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने युवक का नमूना लिया। शाम को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। एक सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव आई और एक सदस्य की रिपोर्ट अभी आनी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इटली से संक्रमित होकर आया था युवक 

अमृतसर एयरपोर्ट पर युवक की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जाने के दौरान उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। ऐसे में सवाल उठता है कि वह इटली से संक्रमित आया था या चंडीगढ़ में चपेट में आया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार युवक वहीं से संक्रमित आया था। अधिकारियों का कहना है कि कभी कभी रिपोर्ट में अचानक संक्रमण नहीं आता, कुछ दिन बाद कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं। 

संक्रमित युवक ने इटली में लगवाई थी फाइजर वैक्सीन

विभाग का कहना है कि युवक ने फाइजर वैक्सीन लगवाई थी, जो पूरी तरह सुरक्षित मानी गई है। संक्रमित व्यक्ति का स्वास्थ्य भी ठीक बताया जा रहा है। विभाग ने युवक पर निगरानी कड़ी कर दी है। हालांकि वह क्वारंटीन का पूरा पालन कर रहा है। 

ओमिक्रॉन आते ही एडवाइजर गंभीर, पीजीआई की प्रयोगशाला दुरुस्त करवाएं स्वास्थ्य सचिव

चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन का मामला आते ही प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल गंभीर हो गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव से जीनोम सिक्वेंसिंग लैब में जांच की जानकारी ली। पीजीआई में प्रयोगशाला पूरी तरह तैयार है। सभी उपकरण व मशीनें भी हैं लेकिन पीजीआई जांच को हाथ खड़े कर रहा है। पीजीआई का तर्क है कि नमूनों की जांच के लिए रसायन आदि एक जगह नहीं मिलते। कोई यूएसए तो कोई इंग्लैंड से आते हैं। यह व्यवस्था आसान नहीं है। प्रशासक के सलाहकार ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए हैं कि पीजीआई की लैब जल्द से जल्द चालू करवाई जाए। आ रही बाधाओं को दूर किया जाए ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके। 

दक्षिण अफ्रीका से आई महिला में पाया गया था डेल्टा वायरस

चंडीगढ़ में दक्षिण अफ्रीका से लौटे तीन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। महिला ने कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं किया। उन पर कार्रवाई भी की गई। हालांकि उनमें कोरोना का डेल्टा वायरस पाया गया था। उसी दौरान स्वास्थ्य विभाग को जीनोम सिक्वेंसिंग की आवश्यकता महसूस हुई लेकिन पीजीआई ने इसके लिए हाथ खड़े कर दिए और नमूने नई दिल्ली भेजे गए। अब सवाल यह खड़ा हो गया कि दुनिया में ओमिक्रॉन को आए एक माह हो गया बावजूद इसके देश के सर्वोच्च मेडिकल संस्थान पीजीआई में अब तक जांच के पूरे प्रबंध नहीं हो पाए। यदि ऐसा ही चलता रहा तो इससे बड़ा खतरा चंडीगढ़ को हो सकता है।

जनता भी अलर्ट, नगर निगम बिना मास्क वालों पर करे कार्रवाई

जैसे ही चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन की दस्तक की सूचना लोगों तक पहुंची तो वह भी अलर्ट हो गए। लोगों के बीच यह चर्चा दिनभर रही और अपने बचाव के रास्ते तलाशने के लिए सुझाव देने लगे। वहीं कुछ जागरूक लोगों ने कहा है कि नगर निगम बिना मास्क वाले लोगों की निगरानी करे। क्योंकि बाजारों में बिना मास्क के बड़ी संख्या में लोग देखे जा रहे हैं। उन पर कार्रवाई जरूरी है। पिकनिक स्पॉट आदि पर भी जाकर जांच करनी चाहिए। टीमें बनाकर पूरे शहर में जगह-जगह भेजनी चाहिए।

परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग उनके नमूनों को भी दिल्ली भेजेगा। सभी को क्वारंटीन में रखा गया है। उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। -अनिल गर्ग, प्रभारी, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग टीम  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed