फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man killed in road accident, woman injured

Chandigarh News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, महिला घायल

Wed, 21 Jun 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Man killed in road accident, woman injured
लांडरां/बनूड़। बनूड़ थाना अंतर्गत मानकपुर से बीरो माजरी लिंक रोड पर मोटरसाइकिल व कार की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। वहीं, कार सवार महिला घायल है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बीती रात आठ बजे कार सवार युवक माणकपुर स्थित निजी अस्पताल से दवा लेकर मानकपुर से बीरो माजरी लिंक रोड पर जा रहे थे। कार सवार जब लिंक रोड स्थित लोमस ऋषि स्कूल पहुंचे तो सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक व कार में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का उपचार करने के लिए राजपुरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और घायल महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और कार का टायर फट गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी मिर्जा मुहम्मद नसीम ने बताया कि मृतक युवक की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव गुरदितपुर नतियां थाना बनूड़ के रूप में हुई है। पटियाला जिले की घायल महिला की पहचान कुलविंदर कौर वासी गांव खरोरा जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक के पिता के बयान के आधार पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। नागरिक अस्पताल राजपुरा में पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन



फोटो कैप्शन
लांडरां/बनूड़। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन।
मृतक युवक का फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed