{"_id":"567dd60fa2c095c018cae9bc4d6ba68f","slug":"man-killed-in-road-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो फरवरी को वाहन की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की वीरवार को पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को सुरिंदर सिंह (35) की एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुरिंदर सिंह मंगलवार रात को काम खत्म कर पैदल रायपुर कलां स्थित अपने घर वापस आ रहा था। तभी रायपुर कलां बैरियर के पास एक वाहन चालक उसे टक्कर मारकर फरार हो गया।
विज्ञापन
टक्कर से सुरिंदर बुरी तरह घायल हो गया। सुरिंदर के साथ काम करने वाले सुदामा ने बताया कि रात को करीब 9.30 बजे किसी ने उसे बताया कि रायपुर कलां बैरियर के पास सुरिंदर सिंह घायल हालत में पड़ा है। सुदामा ने वहां जाकर देखा तो पाया कि सुरिंदर लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन
सुदामा उसे ऑटो में पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल ले गया। जहां से डॉक्टरों ने सुरिंदर की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान वीरवार को सुरिंदर की मौत हो गई। सुरिंदर दिहाड़ीदार मजदूर था।
मृतक के मित्र सुदामा के बयान पर मौलीजागरां पुलिस स्टेशन में एक वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, वाहन चालक का पता नहीं चला है। पुलिस आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।