{"_id":"5c44cd28bdec22578f2a864f","slug":"man-killed-by-2-lions-in-punjab-chhatbir-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिड़ियाघर में चोरी-छिपे शेर के बाड़े में घुसा युवक, 16 मिनट लड़ने के बाद गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिड़ियाघर में चोरी-छिपे शेर के बाड़े में घुसा युवक, 16 मिनट लड़ने के बाद गंवाई जान
Mon, 21 Jan 2019 09:16 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 21 Jan 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
छतबीड़ जू के सेल में बंद हमलावर शेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सनसनीखेज घटनाक्रम में छतबीड़ जू की लॉयन सफारी में चोरी-छिपे घुसे एक युवक को रविवार को शेर-शेरनी ने हमला कर मार डाला। इस घटना से पूरे जू कैंपस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
चिड़ियाघर प्रशासन ने बताया कि जू की लॉयन सफारी में कुल चार शेर हैं। इनमें दो नर और दो मादा हैं। एक दिन एक जोड़े व अगले दिन दूसरे जोड़े को खुले में छोड़ा जाता है ताकि ये आपस में न लड़े। रविवार को युवराज और शिल्पा के जोड़े को छोड़ा गया था। दोपहर 2.20 बजे जू की पिछली ओर से घग्गर नदी की तरफ से सुरक्षा दीवार फांदकर एक युवक लॉयन सफारी में घुस गया। इस पर गुस्साए शेर युवराज ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
इसके बाद शेरनी शिल्पा ने पंजे से युवक की गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर वार किया। आठ मिनट बाद जब तक जू कर्मी उसे बचाने पहुंचे, उसकी सांसे थमने लगी थीं। आनन-फानन में उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पहचान के लिए अगले 72 घंटे तक सिविल अस्पताल डेराबस्सी के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
सैलानियों में दहशत
हादसे का पता चलने पर जू में घूमने आए सैलानियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना के समय सफारी में बस के द्वारा गए सैलानियों को एहतियातन बाहर निकाला गया। हिंसक हुए शेर-शेरनी के इस जोड़े को काबू करने में तकरीबन एक घंटा लग गया। इन्हें बड़ी मुश्किल से पिंजरे में बंद किया गया।
कोई दस्तावेज नहीं मिला, पुलिस ने पहचान के लिए पोस्टर जारी किया
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने कहा कि मृतक के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। उसकी उम्र तकरीबन 26 साल के करीब लग रही है। उसने नीले रंग की पैंट और इसी रंग की टी शर्ट पहनी हुई है। युवक की पहचान के लिए पुलिस ने पोस्टर भी जारी कर दिया है। इंस्पेक्टर गुरजीत ने कहा कि हो सकता है युवक जानवर चोरी करने के इरादे से आया हो और गलती से लॉयन सफारी में दाखिल हो गया। उन्होंने युवक के मंदबुद्धि होने की भी संभावना जताई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पेट्रोलिंग दस्ते ने रोकने की कोशिश भी की
जू प्रशासन ने दावा किया कि जैसे ही युवक सफारी में दाखिल हुआ तो उसे पेट्रोलिंग दस्ते ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह रूका नहीं। दस्ते की ओर से जू में तैनात बचाव दल को जानकारी दी गई। दो बजकर 28 मिनट पर जब यह दल पहुंचा तो शेर-शेरनी ने युवक को दबोच रखा था। आठ मिनट की कड़ी मेहनत के बाद युवक को उनके पंजों से छुड़वाया गया।
21 फुट ऊंची है बाड़, जू की लापरवाही नहीं: डायरेक्टर
फील्ड डायरेक्टर एम सुधाकर ने सुरक्षा में कमी के सवाल पर कहा कि जू प्रबंधक की कोई लापरवाही नहीं है। पिछले तरफ 21 फुट ऊंची लोहे की बाड़ बनाई गई है जहां से दाखिल होना मुश्किल है। इसके बावजूद युवक के दाखिल होने की जांच की जा रही है। यदि सुरक्षा में कोई कमी नजर आई तो उसमें सुधार किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आठ मिनट में बचाव दल ने युवक को शेरों की गिरफ्त से आजाद करा लिया था। गर्दन की हड्डी टूटने के कारण अस्पताल ले जाते वक्त उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि शेरों ने युवक को खाया नहीं था बल्कि पंजों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था।