फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man first gives information of bomb and then call back said sorry it was a joke

पहले दी बम की सूचना दोबारा फोन कर बोला सॉरी मजाक था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 01 Sep 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Sep 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
man first gives information of bomb and then call back said sorry it was a joke
प्रतीकात्मक तस्वीर

बावल थाना क्षेत्र के गांव तिहाड़ा स्थित सीआर इंटरनेशनल स्कूल में वीरवार को बम की सूचना के देने वाली आरोपी को पुलिस ने देर रात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर के थाना मुंडावर के गांव दरबारपुर निवासी अजय के रूप में हुई है। वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश गया, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बावल क्षेत्र के गांव तिहाड़ा स्थित सीआर इंटरनेशल स्कूल में वीरवार को करीब साढे़ 11 बजे किसी ने रिसेप्शन पर फोन कर स्कूल के एक कमरे में बम होने की सूचना दी। 

विज्ञापन


स्कूल में बम की सूचना के बाद स्कूल प्रशासन व पुलिस द्वारा तुरंत स्कूल को खाली कराने के साथ ही तलाशी शुरू कर दी। डॉग स्क्वायड की टीम ने काफी जांच के बाद भी स्कूल में बम जैसा कुछ नहीं मिला। इसके बाद साफ हो गया कि किसी ने दहशत फैलाने के लिए फोन पर झूठी सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस की साइबर सैल की टीम ने सूचना देने वाले नंबर की जांच की जिसमें पाया कि बम की झूठी सूचना देने वाला आरोपी राजस्थान के अलवर जिला निवासी अजय के रूप में हुई। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने मजाक में ही बम होने की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी ने मोबाइल बरामद कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशस्तरीय खिलाड़ी है आरोपी 
स्कूल में फोन कर बम की सूचना देने वाला आरोपी अजय दो भाइयों में सबसे छोटा है। वह कक्षा बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। वीरवार को उसने मजाक में तिहाड़ा स्कूल के रिसेप्शन पर फोन कर स्कूल में बम होने की सूचना दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मजाक में ही स्कूल में फोन कर दिया था, लेकिन तुरंत ही उसने दोबारा फोन कर रिसेप्शन पर सॉरी बोला था। बताया था कि कोई बम नहीं यह मजाक था, लेकिन उसकी बात किसी ने नहीं सुनी। उसके बाद पुलिस के फोन आने शुरू हो गए, जिससे वह डर गया। आरोपी ने बताया कि वह बेहतरीन खिलाड़ी है तथा प्रदेश स्तर पर खेल चुका है। 


स्कूल में बम होने की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लोगों से अपील है कि अगर वास्तव में उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आए तो पुलिस को सूचित करें, लेकिन इसकी आड़ में झूठी अफवाह फैलाने के साथ-साथ झूठी शिकायत करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। - राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed