{"_id":"65c5fd63ce6645d39f00c6eb","slug":"man-died-in-suspicious-circumstances-in-kapurthala-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: 19 साल के किशोर की मौत, रात को मां से कहा था-दोस्त ने जहर पिलाया, सुबह उठा ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: 19 साल के किशोर की मौत, रात को मां से कहा था-दोस्त ने जहर पिलाया, सुबह उठा ही नहीं
Fri, 09 Feb 2024 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:54 PM IST
सार
मृतक हरमन की मां रणजीत कौर ने संदेश जाहिर किया कि उसके बेटे की मौत का जिम्मेदार जार्डन धालीवाल है, जिसने उसे कोई जहरीला वस्तु पिलाकर मार डाला है। पुलिस की ओर से उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
मृतक हरमन।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला में जालंधर रोड स्थित गांव ढपई में 19 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किशोर रात को सोया था, लेकिन सुबह मां के उठाने पर नहीं उठा। थाना सदर की पुलिस ने मां के बयान पर मृतक के दोस्त पर केस दर्ज कर जांच का दौर शुरू कर दिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
चौकी साइंस सिटी इंचार्ज एएसआई पाल सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि गांव ढपई निवासी 19 वर्षीय किशोर दविंदर सिंह उर्फ हरमन की मौत हुई है। वह पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस को दिए बयान में हरमन की मां रणजीत कौर ने बताया कि गुरुवार शाम को हरमन के फोन पर उसके किसी दोस्त का फोन आया, जो उसे बुला रहा था। उसने फोन के बारे में पूछा तो हरमन ने बताया कि वह अपने दोस्त जार्डन धालीवाल निवासी गांव धालीवाल दोनां से मिलने जा रहा है।
रणजीत कौर के अनुसार रात दस बजे तक हरमन घर नहीं आया तो वह सोने के लिए अपने कमरे में चली गई। इसी दौरान हरमन घर पर आ गया। वह नशे की हालत में था। उसने नशे की हालत में ही कहा कि वह अब कभी जार्डन से मिलने नहीं जाएगा, उसने उसे कोई जहरीली वस्तु पिलाकर मारने की कोशिश की है। इसके बाद हरमन अपने कमरे में जाकर सो गया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह जब वह हरमन को उठाने के लिए गई तो वह नहीं उठा, उसकी मौत हो चुकी थी। एएसआई पाल सिंह ने बताया कि मृतक हरमन की मां रणजीत कौर ने संदेश जाहिर किया कि उसके बेटे की मौत का जिम्मेदार जार्डन धालीवाल है, जिसने उसे कोई जहरीला वस्तु पिलाकर मार डाला है। थाना सदर के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक हरमन की मां के बयान पर जार्डन धालीवाल निवासी गांव धालीवाल दोनां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसएचओ ने बताया कि मृतक हरमन पर भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।