{"_id":"63beb2cdf8a7281d9255d24c","slug":"man-died-in-flight-coming-from-canada-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कनाडा से दिल्ली आ रही फ्लाइट में व्यक्ति की मौत, हृदय गति रुकने से गई जान, बीच रास्ते से लौटा विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कनाडा से दिल्ली आ रही फ्लाइट में व्यक्ति की मौत, हृदय गति रुकने से गई जान, बीच रास्ते से लौटा विमान
Wed, 11 Jan 2023 06:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 11 Jan 2023 06:32 PM IST
सार
रिश्तेदार जसप्रीत सिंह व जस कंबोज ने बताया कि शाहकोट से पावरकॉम के सेवानिवृत्त क्लर्क बलविंदर सिंह बिल्ला पिछले एक साल से अपने दो बेटों दमनदीप सिंह और रमनदीप सिंह के साथ कनाडा में रह रहे थे। वह पत्नी बलजीत कौर के साथ टोरंटो से एयर इंडिया की फ्लाइट से इलाज कराने दिल्ली आ रहे थे।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कनाडा से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हृदय गति रुकने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। फ्लाइट में करीब साढ़े चार घंटे का सफर तय करने के बाद बलविंदर सिंह बिल्ला को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। मृत्यु के बाद जहाज कनाडा के टोरंटो लौट गया।
विज्ञापन
मृतक के रिश्तेदार जसप्रीत सिंह व जस कंबोज ने बताया कि शाहकोट से पावरकॉम के सेवानिवृत्त क्लर्क बलविंदर सिंह बिल्ला पिछले एक साल से अपने दो बेटों दमनदीप सिंह और रमनदीप सिंह के साथ कनाडा में रह रहे थे। वह पत्नी बलजीत कौर के साथ टोरंटो से एयर इंडिया की फ्लाइट से इलाज कराने दिल्ली आ रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनके बेटों को भी दो-तीन दिन बाद कनाडा से भारत आना था। फ्लाइट में करीब साढ़े चार घंटे के बाद हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। मृत्यु के बाद विमान साढ़े चार घंटे का सफर तय कर टोरंटो लौट गया। उनके बेटों को विमान के एक यात्री के मोबाइल से कॉल कर मौत की सूचना दी गई।
विज्ञापन