फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man died in accident in Sunam udham singh wala

Sunam: बेटी को तीज का उपहार देकर गांव लौट रहे दंपती को कैंटर ने मारी टक्कर, पति की मौत

Sun, 03 Sep 2023 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 03 Sep 2023 11:35 AM IST
सार

पिंडी अमर सिंह वाली के नजदीक लौंगोवाल का रहने वाला जसवंत सिंह अपनी पत्नी चरणजीत कौर के साथ बाइक पर गांव संगतीवाला से अपनी बेटी को तीज का गिफ्ट देकर गांव लौट रहा था। तभी कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Man died in accident in Sunam udham singh wala
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : संवाद

विस्तार

सुनाम में फ्लाईओवर पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पिंडी अमर सिंह वाली के नजदीक लौंगोवाल का रहने वाला जसवंत सिंह अपनी पत्नी चरणजीत कौर के साथ बाइक पर गांव संगतीवाला से अपनी बेटी को तीज का गिफ्ट देकर गांव लौट रहा था।

विज्ञापन


सुनाम फ्लाईओवर के पास सामने से एक कैंटर आ रहा था जिसने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जसवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चरणजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। चरणजीत कौर को सिविल अस्पताल सुनाम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर पाई और उन्हें पटियाला रेफर कर दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed