फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Died after injecting Drugs in Amritsar

पंजाब में बेकाबू नशा: मां के सामने बेटे को इंजेक्शन देकर मार डाला, मोगा में सड़क पर झूमती दिखी महिला

Mon, 04 Sep 2023 04:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Sep 2023 04:16 PM IST
सार

बठिंडा में उडिया कॉलोनी से आगे दो बाइक सवार नशे की हालत में झाड़ियों के पास पड़े हुए मिले। लोगों ने इसकी सूचना सहारा मुख्यालय में दी। युवकों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां एक युवक यश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गुरबख्श सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Man Died after injecting Drugs in Amritsar
मोगा में सड़क पर गिरी नशे में धुत्त महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब में नशा बेकाबू होता जा रहा है। अमृतसर में एक मां के सामने नशे का इंजेक्शन देकर उसके लाल को कुछ लोगों ने हमेशा के लिए छीन लिया। बठिंडा में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई वहीं मोगा में नशे में सड़क पर झूमती महिला देखी गई। 

विज्ञापन


अमृतसर की रमदास पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले में कुल चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। वहीं मृतक की मां का रो रोकर बुरा हाल है। मां का कहना है कि उसके सामने ही उसके बेटे को इंजेक्शन देकर मार डाला गया।
विज्ञापन


रमदास थाना के तहत गगोमाहल गांव में शनिवार को दोपहर यह घटना हुई। पता चलते ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सब-इंस्पेक्टर गुरइकबाल सिंह ने बताया कि गगोमाहल गांव निवासी अमृतपाल सिंह की पत्नी बलजीत कौर और उसके रिश्तेदार बलविंदर सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से गोदा, पेट समेत कई जगह मिले घाव, सामने आया वीडियो

आरोपियों में महिला भी शामिल
गगोमाहल गांव निवासी गुरप्रीत सिंह की पत्नी अर्शदीप कौर की शिकायत पर बलराज सिंह, परमजीत सिंह, बलजीत कौर और बलविंदर सिंह पर केस दर्ज किया है। अर्शदीप कौर ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी था, जिसका कई बार इलाज भी करवाया, लेकिन पति की नशे की लत बढ़ती जा रही थी। वह अपने तीन बच्चों को मेहनत मजदूरी कर पालती है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सभी आरोपी नशीला पदार्थ बेचते हैं। उसका पति गुरप्रीत सिंह पहले भी नशा लाकर सेवन करता रहा है। उसकी सास और गुरप्रीत की मां सविंदर कौर ने आरोपियों के घर कई बार जाकर बेटे को नशा न देने के बारे में शिकायत भी की।

रोकने पर की मारपीट
शनिवार को उसका पति गुरप्रीत सिंह नशा लेने आरोपियों के घर पहुंच गया। कुछ देर बाद सास सविंदर कौर बेटे का पता लगाने के लिए उसके पीछे चली गई। सास ने आरोपियों के घर जाकर देखा कि परमजीत सिंह गुरप्रीत को चारपाई पर बिठाकर उसकी कलाई में टीका लगा रहा था। यह देख मां घबरा गई और आरोपियों को रोका तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान गुरप्रीत की तबीयत बिगड़ गई और वह चारपाई पर गिर पड़ा। यह देख आरोपी अपने घर से फरार हो गए। अर्शदीप कौर ने बताया कि कुछ देर बाद वह भी आरोपियों के घर पहुंच गई, लेकिन तब तक उसके पति की मौत हो चुकी थी।

नशे की ओवरडोज से युवक को मौत, दूसरा गंभीर
बठिंडा में उडिया कॉलोनी से आगे दो बाइक सवार नशे की हालत में झाड़ियों के पास पड़े हुए मिले। लोगों ने इसकी सूचना सहारा मुख्यालय में दी। युवकों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां एक युवक यश उम्र 22 साल निवासी गिलपति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गुरबख्श सिंह उम्र 26 साल निवासी बाबा फरीदनगर गली नंबर 5/2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गुरबख्श सिंह ने बताया कि वह तीन लोग थे, उनका एक साथी उनकी हालत बिगड़ने पर वहां से भाग गया। तीनों ने चिट्टे का इस्तेमाल किया था, जिसकी ओवरडोज होने के कारण वह वहीं पर गिर पड़े। गुरबख्श सिंह ने बताया कि उन्होंने चिट्टा जनता नगर से एक व्यक्ति से खरीदा था। दोनों नौजवानों के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। थाना कैनाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, रविवार देर शाम को पवन नामक व्यक्ति को पुलिस ने 400 ग्राम चिट्टे समेत गिरफ्तार किया है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने इसकी पुष्टि की है।

नशे में धुत महिला का वीडियो वायरल
मोगा में चिट्टे के नशे में धुत महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मोगा के नगाहे रोड पर रविवार सुबह पांच बजे एक महिला सड़क पर पड़ी हुई दिखाई दे रही है। महिला ने नशा इतना किया था कि उसके लिए चलना भी मुश्किल हो रहा था। इस संबंधी एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया की वीडियो में जो महिला दिख रही है, उसकी तलाश की जा रही है। उसकी तलाश कर उसे नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed