{"_id":"5e3b1b638ebc3ee5b047f9b6","slug":"man-died-after-falling-into-a-canal-from-moving-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट: चलती ट्रेन से नलवा नहर में गिरा व्यक्ति, पत्नी ने भी छलांग लगाने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट: चलती ट्रेन से नलवा नहर में गिरा व्यक्ति, पत्नी ने भी छलांग लगाने की कोशिश की
Thu, 06 Feb 2020 01:41 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट के नेहरू नगर चौक में बुक स्टोर चलाने वाले व्यक्ति की चलती ट्रेन से नलवा नहर में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ढाकी निवासी पवन कुमार के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक पति को गिरता देख पत्नी ने भी छलांग लगाने की कोशिश की, हालांकि अन्य यात्रियों ने महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
वहीं नलवा नहर में गिरते व्यक्ति को देख कुछ लोगों ने नहर में उतर कर बचाने की कोशिश की पर लाश बह कर धीरा जा पहुंची। जहां लोगों ने जिंदा समझ बाहर निकाला और अस्पताल ले गए पर वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे विकास ने बताया कि चाचा पवन कुमार और उनकी पत्नी पूजा अमृतसर से पठानकोट लौट रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में चाचा शौचालय गए और झटका लगने से बाहर गिर गए, ट्रेन उस समय काठ वाला पुल से गुजर रही थी। साथी यात्रियों ने चाची को संभाला और पुलिस को सूचित किया। ट्रेन पठानकोट पहुंची और वह पुल पर गए तो लोग उन्हें नहर से निकाल चुके थे, चौहान मेडिसिटी लेकर गए पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी सिटी थाना के जांच अधिकारी एएसआई बीरबल ने बताया कि लाश की शिनाख्त हो चुकी है, सिविल में पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के सुपूर्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन