{"_id":"667151bb6edd1a0aeb058908","slug":"man-died-after-bus-hit-bike-in-kapurthala-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: गेहूं पिसवाने गए युवक की बाइक को निजी बस ने मारी टक्कर, मौत, चालक पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: गेहूं पिसवाने गए युवक की बाइक को निजी बस ने मारी टक्कर, मौत, चालक पर मामला दर्ज
Tue, 18 Jun 2024 02:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:57 PM IST
सार
गांव ढुढ़ियांवाल वासी जतिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह घर से बाइक पर गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर स्थित आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गया था। इसी दौरान सुल्तानपुर लोधी की तरफ से आ रही एक निजी बस ने उसको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक जतिंदर सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के सुलतानपुर लोधी मार्ग पर एक निजी बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद हुसैनपुर चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
चौकी इंचार्ज एएसआई पूरनचन्द ने बताया कि बस ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार गांव ढुढ़ियांवाल वासी जतिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह घर से बाइक पर गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर स्थित आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गया था। इसी दौरान सुल्तानपुर लोधी की तरफ से आ रही एक निजी बस ने उसको टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद बस यात्रियों और बस चालक घायल जतिंदर सिंह को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एएसआई पूरनचन्द ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। बस ड्राइवर जुगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।