फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man died after bus hit bike in kapurthala

Kapurthala: गेहूं पिसवाने गए युवक की बाइक को निजी बस ने मारी टक्कर, मौत, चालक पर मामला दर्ज

Tue, 18 Jun 2024 02:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 02:57 PM IST
सार

गांव ढुढ़ियांवाल वासी जतिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह घर से बाइक पर गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर स्थित आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गया था। इसी दौरान सुल्तानपुर लोधी की तरफ से आ रही एक निजी बस ने उसको टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Man died after bus hit bike in kapurthala
मृतक जतिंदर सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

कपूरथला के सुलतानपुर लोधी मार्ग पर एक निजी बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद हुसैनपुर चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज एएसआई पूरनचन्द ने बताया कि बस ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  


पुलिस के अनुसार गांव ढुढ़ियांवाल वासी जतिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह घर से बाइक पर गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर स्थित आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गया था। इसी दौरान सुल्तानपुर लोधी की तरफ से आ रही एक निजी बस ने उसको टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद बस यात्रियों और बस चालक घायल जतिंदर सिंह को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


एएसआई पूरनचन्द ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। बस ड्राइवर जुगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed