{"_id":"62fafe90165b254dba02a0df","slug":"man-commits-suicide-after-killed-wife-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सोनीपत में पत्नी की हत्या कर शख्स ने की खुदकुशी, आपसी विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सोनीपत में पत्नी की हत्या कर शख्स ने की खुदकुशी, आपसी विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम
Tue, 16 Aug 2022 07:49 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 16 Aug 2022 07:49 AM IST
सार
सोनीपत जिले के बड़ी थाना इलाके में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दंपती में कई दिन से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
इसी घर में हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव बड़ी में घरेलू विवाद के चलते युवक ने अपनी पत्नी की चोट मारकर हत्या करने के बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों के परिजनों के आने के बाद विवाद के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
मूलरूप से यूपी के जिला मथुरा के गांव सकना का रहने वाला लोकेश (27) फिलहाल तीन साल से अपनी पत्नी सुनीता के साथ गांव बड़ी में किराये पर यह रहा था। दंपती मेहनत-मजदूरी कर परिवार चला रहे थे। मकान मालिक गांधी नगर गन्नौर निवासी देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात को उन्हें सूचना मिली थी कि लोकेश ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जिस पर वह गांव बड़ी पहुंचा।
विज्ञापन
उसने देखा कि कमरे का दरवाजा बंद था। उसने कमरे का दरवाजा तुड़वाया तो अंदर लोकेश फंदे पर लटका था। वहीं उसकी पत्नी सुनीता कमरे में बेड पर मृत पड़ी थी। उसके नाक व गले पर निशान थे और मुंह व नाक से खून बह रहा था। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची बड़ी थाना पुलिस ने जांच के बाद एफएसएल की टीम को बुलाकर सुबूत जुटाए। उसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। दोनों के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन