फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man commit Suicide after in laws insults him in patiala

Patiala: रूठी पत्नी को मनाने गया था युवक, बहनें भी थीं साथ... ससुरालियों ने की बेइज्जती तो उठाया घातक कदम

Wed, 03 Jul 2024 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 10:57 AM IST
सार

कुलवंत सिंह की दिसंबर 2023 में प्रदीप कौर के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच लड़ाई झगड़े होने लगे थे। कलह के कारण ही प्रदीप कौर नाराज होकर अपने मायके चली गई थी।

विज्ञापन
Man commit Suicide after in laws insults him in patiala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूठी पत्नी को बहनों के साथ मनाने ससुराल गए व्यक्ति ने ससुरालियों की बेइज्जती से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना समाना के गांव कुलारां की है। 
विज्ञापन


सदर समाना पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर पत्नी व उसके पिता के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की पहचान प्रदीप कौर व जगतार सिंह निवासी रामपुरा फूल जिला बठिंडा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

छह माह पहले हुई थी शादी

जोरा सिंह निवासी गांव कुलारां जिला पटियाला की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उनके बेटे कुलवंत सिंह की शादी दिसंबर 2023 में बठिंडा का रहने वाली प्रदीप कौर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद ही प्रदीप कौर अपने पति को छोटी-छोटी बातों पर तंग-परेशान व मारपीट करने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जून को ससुराल गया था कुलवंत

चार महीने पहले प्रदीप कौर रूठ कर अपने मायके चली गई। उनका बेटा पत्नी को मनाकर वापस घर ले आया था। कुछ दिनों के बाद प्रदीप कौर फिर से किसी बात को लेकर रूठ गई और मायके चली गई। 25 जून को कुलवंत सिंह अपनी बहनों के साथ बठिंडा में अपने ससुराल गया। वहां अपनी पत्नी प्रदीप कौर को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन प्रदीप कौर व उसके पिता ने कुलवंत सिंह व उसकी दोनों बहनों को काफी बेइज्जत किया। इसके बाद वह काफी परेशान रहने लगा। इसी कारण कुलवंत सिंह ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed