{"_id":"58e0d6e64f1c1b4c3e5b3e9d","slug":"man-climbed-on-100-feet-high-water-tank-and-did-high-voltage-drama-billions-of-fraud-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘वीरू' बनकर 100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गया और खूब ड्रामा किया, आखिर क्यों जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वीरू' बनकर 100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गया और खूब ड्रामा किया, आखिर क्यों जानिए
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Mon, 03 Apr 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
‘वीरू' बनकर 100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा शख्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक सौ फीट ऊंची टंकी पर ‘वीरू’ बनकर चढ़ गया और वहां उसने जमकर ड्रामा किया। यह देखकर पुलिस वालों के हाथ पैर फूल गए। घटना हरियाणा के पानीपत की है। सेक्टर-12 न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक कांट्रेक्टर कंपनी में अटके करोड़ों रुपये निकालने के लिए सेक्टर-7 में कंपनी की साइट पर स्थित करीब 100 ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। वहां से वह आत्महत्या की धमकी देने लगा।
सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उसे नीचे आने के लिए मनाने लगे। नीचे आने की बजाय कांट्रेक्टर ने दो पन्नों का सुसाइड नोट नीचे फेंक दिया। इसमें कंपनी अधिकारियों पर दो साल से करोड़ों रुपये न देने का आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार भी ठहराया था। कांट्रेक्टर के दोस्त, भाई और अन्य लोग उसे नीचे आने के लिए मिन्नतें करते रहे। करीब पांच घंटे बाद परिवार के लोगों ने उसे समझाकर नीचे उतरा।
इस दौरान प्रशासन और पुलिस आपातकालीन प्रबंध तक नहीं कर सका। प्रशासनिक अधिकारी कई घंटे बाद पहुंचे। इससे पहले पहुंचे पुलिस अधिकारी भी खाली हाथ थे। पुलिस ने कांट्रेक्टर को उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए थाने में शिकायत देने के लिए कहा है। इस दौरान नायब तहसीलदार आशा रानी, डीएसपी बली सिंह, थाना शहर प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल सहित मौके पर मौजूद रहे। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने कांट्रेक्टर पर आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। कांट्रेक्टर और उसके भाई की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

घंटों बाद नायब तहसीलदार पहुंची
‘वीरू' बनकर 100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा शख्स
पुलिस का कहना है कि मौके पर पहुंचने के बाद कांट्रेक्टर के नीचे न आने की सूचना एसडीएम को दे दी थी, लेकिन एसडीएम पानीपत मौके पर नहीं पहुंचे। करीब चार घंटे बाद नायब तहसीलदार आशा रानी मौके पर पहुंची। उस समय तक देवदत्त को आश्वस्त किया जा चुका था।
छह घंटे तक चला ड्रामा, नहीं पहुंची फायरबिग्रेड
देवदत्त पाल सुबह करीब दस बजे टंकी पर चढ़े। इसकी सूचना तुरंत थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी गई। इसके बाद भी देवदत्त को बचाने के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए। करीब ढाई घंटे बाद पहुंचे डीएसपी बली सिंह ने इंस्पेक्टर अमित कुमार से बचाव के संसाधनों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड को फोन किया था, लेकिन अभी तक नहीं पहुंची। डीएसपी के जाल के बारे में पूछने पर थाना प्रभारी ने उसके न होने के बारे में बताया।
धूप बत्ती जलाकर पढ़ रहे थे हनुमान चालीसा
टंकी के ऊपर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाले देवदत्त पाल के मन में भी घमासान था। ऊपर चढ़ने के बाद वह अपने मन को शांत करने के लिए धूप बत्ती जलाकर हनुमान चालीसा पढ़ते रहे। बीच-बीच मं लोगों से बात भी करते।

यह है मामला
‘वीरू' बनकर 100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा शख्स
दिल्ली की एक कंपनी की पानीपत में 1200 एकड़ जमीन है। इसमें सेक्टर बनाए जाने के लिए बॉम्बे की एक कंपनी को वर्ष 2012 में 85 करोड़ रुपये में ठेका दिया गया। 28 करोड़ रुपये का पेमेंट कर दिया गया। बॉम्बे की कंपनी ने पानीपत में कुछ लोगों को ठेका देकर काम शुरू करवा दिया। सेक्टर-12 न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी देवदत्त पाल ने अपने भाई रणबीर, वीरेंद्र शर्मा और मेहर सिंह के साथ मिलकर सिविल कार्य का ठेका लिया।
देवदत्त ने बैंक से लोन लेकर काम शुरू कर दिया। वर्ष 2014 में दोनों कंपनियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दिल्ली की कंपनी ने बॉम्बे की कंपनी की सिक्योरिटी राशी करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये जब्त कर ली। दोनों ही कंपनियों ने एक दूसरे के खिलाफ केस कर दिया। इसके बाद साइट पर काम बंद हो गया। छोटे कांट्रेक्टर का सारा पैसा अटक गया।
देवदत्त पाल का कहना है कि उनका करीब 12 करोड़ रुपये थे, जिनमें से करीब आधा पैसा आ गया था। करीब छह करोड़ रुपये बकाया थे। यह अभी तक नहीं मिला है। लोन की रकम बढ़ती जा रही है। उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। उसके पास आत्महत्या के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा।
टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास कर रहे कांट्रेक्टर सेक्टर 12 न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी देवदत्त पाल के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। देवदत्त पाल और उसके भाई रणबीर ने कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ दो साल से पैसे न देने की शिकायत दी है। मामले की जांच की जाएगी।
- बली सिंह, डीएसपी, पानीपत