फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man burnt himself in dispute with mother

मां से झगड़े के चलते युवक ने खुद को लगाई आग, जान चली गई

Wed, 25 Oct 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Oct 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
man burnt himself in dispute with mother
युवक ने खुद को लगाई आग
मां के साथ झगड़ा चल रहा था। बात इतनी बढ़ गई कि युवक ने खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में पीजीआई भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना चंडीगढ़ की है। वजह कोठी बताई जा रही है, जिसे मां बेचना चाहती थी, लेकिन बेटा विरोध कर रहा था। इस विवाद के चलते युवक ने जानलेवा कदम उठाया। करीब 90 फीसदी झुलसी हालत में उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। साहिल कंस्ट्रक्शन का काम करता है। आग उसने अपने सेक्टर-24 स्थित दफ्तर में मां और बुआ के बेटे के सामने लगाई। साहिल की पत्नी श्रुति ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से सेक्टर 38 स्थित उनकी कोठी के दो फ्लोर बेचने की बात को लेकर साहिल का अपनी मां उषा से विवाद चल रहा था। उसकी मां दो फ्लोर बेचना चाहती थी, लेकिन साहिल इसके खिलाफ था।
विज्ञापन


श्रुति के मुताबिक पिछले दिनों उसने अपनी मां से कहा था कि अगर कोठी का कोई भी हिस्सा बेचा तो वह खुद को आग लगाकर जान दे देगा। पुलिस जांच में पता चला है कि कोठी की दो फ्लोर पर उसकी मां उषा रह रही थीं जबकी कोठी के तीसरे फ्लोर पर साहिल पत्नी के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर हुई बहस और लगा ली आग
मंगलवार दोपहर साहिल ने दोपहर के करीब साढ़े तीन बजे अपने दफ्तर में था। इस दौरान उसकी अपनी मां के साथ फोन पर फिर से कहासुनी हो गई। उसने मां से कहा कि वह आग लगाकर मरने जा रहा है। इसके बाद साहिल की मां और कजन विशाल साहिल के दफ्तर पहुंचे। यहां फिर उनमें विवाद हो गया तो साहिल ने दफ्तर में पहले से रखी कैनी से अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़का और कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही आग लगा ली।


बुरी तरह आग की लपटों में घिरा साहिल केबिन से बाहर की ओर चिल्लाते हुए दौड़ा तो कर्मचारियों की रुह कांप गई। साहिल की मां और अन्य लोगों ने तुरंत पानी डाला और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ही उसे पीजीआई में दाखिल कराया। रात 12 बजे तक साहिल की हालत गंभीर बनी हुई थी, लेकिन सवेरे तक उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed