फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man beaten to death in de-addiction center in Payal of Punjab

Punjab: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की पीटकर हत्या, कपड़े धीरे धोने पर ली जान, डेढ़ माह बाद ऐसे खुली पोल

Mon, 12 Jun 2023 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 11:32 AM IST
सार

अमनदीप का भाई रविंद्र जब उससे मिलने नशा मुक्ति केंद्र पहुंचा तो नशा मुक्ति केंद्र वालों ने कहा कि वह तो घर चला गया, परंतु जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने इसकी शिकायत संबंधित थाने में दर्ज करवाई।

विज्ञापन
Man beaten to death in de-addiction center in Payal of Punjab
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के पायल में नशा मुक्ति केंद्र में पिछले 2 महीने से इलाज करवा रहे युवक अमनदीप सिंह निवासी अमृतसर की डेढ़ माह पहले पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को पास से गुजरती नहर में फेंक दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है। हत्या का खुलासा तब हुआ जब पांच माह से इलाज करवा रहे फतेह सिंह नामक युवक ने पुलिस के सामने आरोपियों की पोल खोली। नशामुक्ति केंद्र अवैध रूप से चल रहा था या वैध, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमनदीप का भाई रविंद्र जब उससे मिलने नशा मुक्ति केंद्र पहुंचा तो नशा मुक्ति केंद्र वालों ने कहा कि वह तो घर चला गया, परंतु जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने इसकी शिकायत संबंधित थाने में दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab AAP: बुढलाडा के विधायक प्रिंसिपल बुद्धराम बने आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष

नशा मुक्ति केंद्र में पिछले पांच माह से इलाज करवा रहे फतेह सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके सामने ही अमनदीप को महज इसलिए मार डाला, क्योंकि वह कपड़े धीरे धो रहा था। जिसके बाद उसके शव को उठाकर बाहर कहीं अज्ञात स्थान पर ले गए। शक है कि इन लोगों ने अमनदीप के शव को पास से गुजरती नहर में फेंक दिया।


फतेह सिंह ने आगे बताया कि जिस वक्त शव उठाकर नशा मुक्ति केंद्र से बाहर ले जाया गया। उससे पहले सभी लड़कों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद शव को बाहर लेकर गए। फतेह सिंह के बयान पर पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों में नाम परनीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह व उसका भाई बिक्रम सिंह, गुरविंदर सिंह व प्रदीप सिंह के नाम शामिल हैं। इनमें से परनीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह व उसका भाई बिक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी हरसिमरत सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। एसएचओ विनोद कुमार ने कहा बाकी आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।

खुद नशा करके आते और पिटाई करते
फतेह सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को नशा मुक्ति केंद्र वालों ने अमनदीप की पीट-पीटकर हत्या की। उसने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में गुप्त अंगों पर डंडे मारे जाते थे और वहीं इलाज करवा रहे एक लड़के ने नाम न बताने पर कैमरे के सामने नशा मुक्ति केंद्र के सभी भेद खोले। युवक ने बताया कि उनके साथ जानवरों की तरह व्यवहार किया जाता था। नशा मुक्ति केंद्र वाले खुद नशा करके आते और पिटाई करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed