फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man Arrested for cheating people for jobs in name of Haryana Sports Minister

हरियाणा के खेल मंत्री का सहयोगी बनकर लोगों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2020 08:02 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, कुरुक्षेत्र
पीटीआई, कुरुक्षेत्र Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 06 Sep 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
man Arrested for cheating people for jobs in name of Haryana Sports Minister
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह का कथित तौर पर सहयोगी बनकर लोगों को नौकरी दिलाने का वादा करके उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कुरुक्षेत्र पुलिस ने शनिवार को मनदीप सैनी को गिरफ्तार किया है। रविवार को कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि कुरुक्षेत्र के तंगोली गांव का निवासी सैनी कथित रूप से लोगों को और उनके परिजनों को नौकरी दिलाने का वादा करके ठगता था।
विज्ञापन


सुरमी गांव निवासी मायाराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि सैनी ने उसे और सात अन्य लोगों के परिजनों को नौकरी दिलाने के बहाने 78,560 रुपये ऐंठे। मंत्री संदीप सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कहा था कि उन्हें शिकायत मिली है कि एक व्यक्ति उनका सहयोगी बनकर लोगों को धोखा दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed