फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maloya school will get electricity from solar plant

मलोया स्कूल को सोलर प्लांट से मिलेगी बिजली

Tue, 10 Aug 2021 08:59 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
Maloya school will get electricity from solar plant
चंडीगढ़। मलोया स्थित गवर्नमेंट मॉडल स्कूल-2 में मंगलवार को प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने 500 केडब्ल्यूपी का एसपीवी पावर प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता, क्रेस्ट के सीईओ देबेंद्र दलाई आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल-1 एवं गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल-2 में यह प्लांट 2.2 करोड़ रुपये की लागत से दस साल के लिए लगाए गया है। यह प्लांट साल में 650000 यूनिट बिजली का उत्पादन करेगा। इसके जरिए चंडीगढ़ प्रशासन 100 प्रतिशत री-न्यूएबल एनर्जी पावर होने की दिशा में बढ़ेगा। सलाहकार धर्मपाल ने शहर को मॉडल सोलर सिटी बनाने की दिशा में क्रेस्ट के प्रयासों की सराहना की। क्रेस्ट की ओर से 45 एमडब्ल्यूपी के सोलर रूफ टॉप प्लांट सरकारी व निजी इमारतों पर लगाए गए हैं, इसकी सलाहकार ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्लांट के लगाए जाने से न केवल दोनों सरकारी स्कूलों का बिजली का बिल घटेगा, बल्कि चंडीगढ़ प्रशासन को राजस्व भी हासिल होगा। जो अतिरिक्त बिजली यहां बनेगी, उसे बिजली विभाग को बेचा जा सकेगा। छह साल का सोलर पावर सिस्टम का पेबैक पीरियड रहेगा।
विज्ञापन

धर्मपाल ने स्कूल के बच्चों से भी बातचीत की, जो कक्षाएं शुरू होने के बाद स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने बच्चों से कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करने संबंधी बातचीत की। इस दौरान क्रेस्ट के अतिरिक्त सीईओ डॉ. अब्दुल कय्यूम, शिक्षा निदेशक रूबिंदर जीत सिंह बराड़ समेत स्कूल के प्रिंसिपल व प्रशासन के अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed