{"_id":"65a9e34024eb65ff72066556","slug":"malaysia-airlines-has-increased-two-more-flights-to-kuala-lumpur-in-week-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: मलयेशिया एयरलाइन ने सप्ताह में चार दिन शुरू की उड़ान, टूरिस्ट वीजा पर जाने वालों को होगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: मलयेशिया एयरलाइन ने सप्ताह में चार दिन शुरू की उड़ान, टूरिस्ट वीजा पर जाने वालों को होगी आसानी
Fri, 19 Jan 2024 08:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 19 Jan 2024 08:36 AM IST
सार
मलयेशिया एयरलाइन की ओर से भी तक बुधवार और शनिवार को ही फ्लाइट ऑपरेट की जा रही थी। अब सोमवार और शुक्रवार को भी फ्लाइट उड़ान भरेगी। कुआलालंपुर से हर सोमवार और शुक्रवार को विमान रात को उड़ान भरेगा और सुबह अमृतसर पहुंचेगा।
विज्ञापन
मलयेशिया एयरलाइन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लोगों में कनाडा, आस्ट्रेलिया समेत अलग-अलग देशों में जाने की होड़ है वहीं, मलयेशिया में भी घूमने के लिए पंजाबी काफी संख्या में जाते हैं। अपनी विदेश ट्रेवल प्रोफाइल को मजबूत बनाने के लिए आमतौर पर किसी बड़े यूरोपियन देश जाने से पहले वे मलयेशिया या फिर अन्य देशों में ट्रैवल वीजा लगवाते हैं और वहां घूमने भी जाते हैं।
लोगों के मलयेशिया जाने के प्रति बढ़ रहे रुझान और लोगों की मांग को मुख्य रख अब मलयेशिया एयरलाइन ने सप्ताह में दो और फ्लाइट कुआलालंपुर की बढ़ा दी हैं। मलयेशिया एयरलाइन की ओर से मौजूदा समय बुधवार और शनिवार को फ्लाइट भेजी जा रही थी, लेकिन अब इसमें सोमवार और शुक्रवार के दिन भी शामिल कर दिए हैं।
इसके तहत कुआलालंपुर से हर सोमवार और शुक्रवार को विमान भारतीय समय के मुताबिक रात 11 बजे उड़ान भरा करेगा और आधी रात के बाद सुबह 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगा। अब विमान अमृतसर से सुबह 3:20 बजे उड़ान भरेगा और मंगलवार और शनिवार को सुबह 11:45 बजे कुआलालंपुर पहुंचेगा। इससे यहां एयरलाइंज को आर्थिक लाभ होगा वहीं आम पंजाबियों को भी सुविधा मिलेगी जो मलयेशिया में टूरिस्ट वीजा पर घूमने जाते हैं।