{"_id":"56ed5ca44f1c1bd45b8b4e37","slug":"malaria-malaria-patient-health-department-notice-moter-market-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी दिखने पर कट रहे चालान, 3 दिन में 25 लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी दिखने पर कट रहे चालान, 3 दिन में 25 लोगों को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 19 Mar 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन के भीतर 25 नोटिस जारी
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेरिया पर शिकंजा कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। तीन दिन के भीतर 25 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। साथ ही हिदायत भी दी गई है कि यदि दोबारा से पानी जमा हुआ या फिर मच्छरों की ब्रीडिंग जैसी स्थिति बनी तो चालान भी काटे जाएंगे। अभी तक बैंक, सरकारी स्कूल, आश्रम, वर्कशॉप और सरकारी संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं।
एंटी मलेरिया अधिकारी व एपेडमिक सुपरवाइजर कमेटी के को-ऑर्डिनेटर डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस बार सीजन शुरू होने से पहले हाई रिस्क एरिया पर नजर रखी जा रही है। साथ में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। बारिश और फिर धूप से वातावरण में नमी की कमी आ रही है। इससे लारवा से एडल्ट मच्छर जल्दी बनेंगे। इसलिए सख्ती बरतना जरूरी है।
मोटर मार्केट की छत की सफाई
सेक्टर-28 की मोटर मार्केट हाई रिस्क एरिया में आती है। यहां पर पानी जमा होने के पूरे चांस होते हैं। शुक्रवार को पूरी मार्केट में अभियान चलाया गया। मोटर मार्केट की छत पर जमा कबाड़ को खाली कराया गया। छत को अच्छी तरह से साफ किया गया। शनिवार को यूनिवर्सिटी में अभियान चला। यहां पर भी लोगों को नोटिस जारी किए गए। पानी जमा होने की सबसे ज्यादा शिकायतें अंडरग्राउंड टैंक, पानी के नलके के नीचे और टायरों में पानी जमा हो रहा है। डिपार्टमेंट ने लोगों को हिदायत दी है कि मौजूदा वातावरण मच्छरों के लिए अनुकूल है, इसलिए कहीं भी पानी जमा न होने दें।