फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Makar Sankranti will be celebrated on 15 January, great auspicious and triangular yoga is being formed

Chandigarh News: 15 जनवरी को मनेगी मकर संक्रांति, बन रहा महाशुभ और त्रिकोणीय योग

Sat, 13 Jan 2024 03:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti will be celebrated on 15 January, great auspicious and triangular yoga is being formed
चंडीगढ़। मकर संक्रांति 15 जनवरी को है। इस बार महाशुभ और त्रिकोणीय योग बन रहा है। यह बहुत ही उत्तम योग है। इस कारण मानव जीवन में उर्जा, तेज की बढ़ोतरी होगी। यह कहना है सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख और कर्मकांडी पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र का। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति 14 जनवरी 2024 दिन रविवार की रात्रि दो बजकर 40 मिनट पर प्रारंभ हो रही है। निर्णय सिंधु में ऐसा उल्लेख है कि यदि सूर्य मकर राशि में अर्धरात्रि से पहले प्रवेश करता है तो उसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है लेकिन वर्ष 2024 में सूर्य रविवार की रात्रि 2 बजकर 40 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। अर्थात सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए मकर संक्रांति का पर्व रविवार को न होकर सोमवार 15 जनवरी को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि रविवार को सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के द्वितीय चरण में विद्यमान है, जो अपने ही नक्षत्र में हैं। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश के समय लग्न तुला है। राशि कुंभ है और धनिष्ठा नक्षत्र है। उन्होंने बताया कि रविवार को धनिष्ठा नक्षत्र सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर 15 जनवरी सुबह 8 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा। तुला लग्न से पंचम स्थान में शनि और चंद्रमा का योग और चंद्रमा से 12 वें स्थान में सूर्य और दूसरे स्थान में राहु के कारण महा शुभयोग बन रहा है। इस बार रविवार को चतुर्थी तिथि का क्षय है।
विज्ञापन


त्रिकोणीय योग बन रहा है
चंडीगढ़ की राशि मीन है। मीन का स्वामी बृहस्पति है, जो सप्तम भाव में मंगल की राशि में है। सूर्य, मंगल और बृहस्पति का त्रिकोणीय योग बन रहा है। यह बहुत ही सुंदर योग है, क्योंकि राजा, सेनापति और गुरु का योग बन रहा है। राजा आदेश का कारक है। सेनापति रक्षा का और गुरु विद्या का कारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें किस राशि के लोग किस रंगी की वस्तु का दान करें

राशि - दान की वस्तु
मेष- लाल

वृष - सफेद
मिथुन - हरा

कर्क - सफेद
सिंह - लाल

कन्या - हरा
तुला - सफेद

वृश्चिक - लाल
धनु - पीला

मकर - काला
कुंभ - काला

मीन - पीला
लोहड़ी 13 को मनाएं

श्री देवालय पूजक परिषद के अध्यक्ष और सेक्टर-18 के श्री राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि 13 जनवरी को लोहड़ी मनाई जाएगी। 13 को शाम 5 बजकर 37 मिनट पर सूर्यास्त हाेगा। उस समय लाभ की चौघड़िया है। लाभ की चौघड़िया में लोहड़ी मनाएं। अग्नि प्रज्ज्वलित करने का शुभ मुहूर्त शाम 5:37 से शाम 6.30 बजे तक है।


13 को समाप्त होगा खरमास
सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि 13 जनवरी को खरमास समाप्त होगा। खरमास समाप्त होने के उपरांत विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश सहित सभी शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed