फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major fire in a factory in mohali of Punjab

मोहाली की थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार घंटे बाद बुझी, लाखों के नुकसान का अंदेशा

Fri, 15 Mar 2019 11:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Major fire in a factory in mohali of Punjab
मोहाली स्थित थिनर फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

मोहाली के फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया में एक थिनर फैक्ट्री में आग लग गई। आग तेजी से फैली और धुआं पूरे शहर में दिखने लगा। मोहाली व चंडीगढ़ फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों ने साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन का दावा है कि आग से किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर एसडीएम जगदीप सिंह सहगल, तहसीलदार व एसपी वरुण शर्मा की अगुवाई में प्रशासन व पुलिस की टीमें मौजूद रहीं। 

विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी। फायर विभाग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर को सी-142 में चलने वाली कैम टेक इंडस्ट्री जिसमें थिनर व पेंट आदि बनाने का काम किया जाता है। यहां केमिकल को मिलाते समय अचानक ब्लास्ट हो गया। 
विज्ञापन


चंद मिनटों में आग की लपटों ने कंपनी को पूरी तरह से घेर लिया। तेजी से फैल रही आग को देखते हुए साथ लगती कंपनियों के मालिकों ने तुरंत अपने यहां काम करने वाले स्टाफ को छुट्टी कर दी और आग बुझाने में सहयोग करने लगे। केमिकल से भरे ड्रमों में आग लगने के बाद कई बार धमाके भी हुए। सूचना पाकर प्रशासन का अमला और मोहाली फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Major fire in a factory in mohali of Punjab
आग पर काबू पाते हुए फायर बिग्रेड कर्मचारी

इस दौरान दीवार तोड़कर आग को काबू पाने के प्रयास किए गए। बाद में रेत व फोम की मदद से आग बुझाई गई। शाम करीब साढ़े छह बजे आग पर काबू पाया गया तो लोगों ने राहत की सांस ली। कंपनी के मालिक सतपाल गर्ग ने बताया कि अचानक आग लगी है। 7-8 मुलाजिम काम कर रहे थे। सभी लोग सुरक्षित हैं।

फायर सेफ्टी के इंतजाम कंपनी में थे या नहीं, होगी जांच
मोहाली फायर ब्रिगेड अफसर कृष्ण लाल कक्कड़ ने कहा कि फिलहाल आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए। बीस गाड़ियों की मदद से काबू पाया गया है। इसमें चंडीगढ़ फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां शामिल थीं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इसमें देखा जाएगा कि फायर सेफ्टी के इंतजाम कंपनी में थे या नहीं।

फैक्ट्री में रहते हैं पांच परिवार
फैक्ट्री में चौकीदार के परिवार समेत पांच लोग परिवार सहित रहते हैं। आग लगने के बाद सारे परिवारों को तुरंत कंपनी से निकाला गया। लेकिन पारिवारिक सदस्य अलग-अलग हो गए। काफी देर तक माता-पिता अपने बच्चों के लिए परेशान होते रहे।

समय रहते आग पर काबू न पाया होता तो हो जाता भारी नुकसान
जिस कंपनी में आग लगी थी, उस कंपनी के आस-पास कई नामी कंपनियां स्थित हैं। एक कंपनी का तो बॉयलर तक वहां पर था। ऐसे में अगर आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो आग वहां तक पहुंच सकती थी। इसके बाद काफी नुकसान हो सकता था लेकिन फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सूझबूझ के साथ अन्य कंपनियों से जाकर आग को बुझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed