फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major fire broke out at a Parle G Godown in Zirakpur

दमकल की 50 गाड़ियों ने बुझाई Parle-G के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

Mon, 25 Dec 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब) Updated Mon, 25 Dec 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
Major fire broke out at a Parle G Godown in Zirakpur
Zirakpur Fire - फोटो : अमर उजाला
जीरकपुर के गांव पभात में रविवार सुबह बिजली के शार्ट सर्किट से पारले-जी बिस्कुट कंपनी के गोदाम में आग लग गई। आग से गोदाम में रखा करोड़ों का सामान जल गया। वहीं, मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पार्टियों ने आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों को खाली करवाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया। डेराबस्सी, पंचकूला, चंडीगढ़ व अन्य क्षेत्रों से आई दमकल की 50 गाड़ियां देर रात तक आग बुझाने में लगी रहीं। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव पभात में पारले-जी बिस्कुट कंपनी का एक गोदाम है। यहां रविवार सुबह करीब पौने 10 बिजली का शार्ट सर्किट हुआ। शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी गोदाम के अंदर पड़े सामान पर गिरी, जिसके बाद आग ने धीरे-धीरे अंदर पड़े सामान को चपेट में ले लिया। आग एक के बाद एक आसपास मौजूद गोदाम में पहुंचना शुरू हो गई, जिसके बाद लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। दूसरी ओर, घटना की सूचना दमकल विभाग को करीब साढ़े 12 बजे मिली, जिसके बाद विभाग की टीमें डेराबस्सी से मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन


पहले बिस्कुट के पैकेट में लगी आग
पारले-जी कंपनी के इस गोदाम से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर व अन्य क्षेत्रों में माल की सप्लाई की जाती है और भारी मात्रा में गोदाम में माल स्टॉक किया जाता है। लोगों की मानें गोदाम रिहायशी क्षेत्र में बना हुआ हैं, जिसकी वजह से परेशान लोगों ने एमसी ऑफिस जीरकपुर को कई बार शिकायतें तक दर्ज करवाई, लेकिन अधिकारियों ने कभी यहां का दौरा नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग को फोन करने पर कॉल मिलती हैं चंडीगढ़

Major fire broke out at a Parle G Godown in Zirakpur
Zirakpur Fire
दमकल विभाग को फोन करने पर कॉल मिलती हैं चंडीगढ़
प्रत्यक्षदर्शियों ने घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों को बताया कि आग लगने की सूचना देने के लिए उन्होंने जब दमकल विभाग को कॉल की तो वह चंडीगढ़ दमकल विभाग के पास पहुंची, जिन्होंने खुद का क्षेत्र न कहकर मोहाली दमकल विभाग के ऑफिस बात करने की सलाह दी। जिसके बाद लोगों ने दोबारा मोबाइल दमकल विभाग में कॉल की, इस बार जवाब मिला कि गांव पभात डेराबस्सी दमकल विभाग के अधीन आता है, जिसको घटना की जानकारी दे दी है।

गोदाम मालिक बेहोश, मुंह से निकले ये शब्द, ‘आग ने मेरा सब कुछ बर्बाद कर दिया’
गांव पभात में पारले-जी कंपनी के सी एंड एफ के मालिक मनमीत सिंह हैं, जो घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। दूसरी ओर, गोदाम के अंदर से आग की बड़ी-बड़ी लपटें देखकर उनकी तबीयत खराब हो गई और चक्कर खाते हुए बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।

वहीं, उनके साथ आए परिजनों ने मनमीत सिंह को संभाला और गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले गए। जबकि उनका आरोप है कि दमकल विभाग की टीमें अगर मौके पर पहुंच जाती तो इतना नुकसान न होता। वहीं, मनमीत सिंह के जब परिजन उठाकर लेकर जा रहे थे तो उनके मुंह से यही शब्द निकले कि ‘आग ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।’

12 दिसंबर को लगी थी डायपर पैड के गोदाम में आग
बीते 12 दिसंबर को पभात-नडियाली रोड पर स्थित यूनिचार्म इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पहली मंजिल पर स्थित गोदाम में अचानक आग लग गई थी, जिसमें कंपनी के करीब 5 करोड़ रुपये के डायपर पैड जलकर खाक हो गए। वहीं, दमकल विभाग की टीम को डायपर पैड के गोदाम में लगी आग पर काबू पाने के लिए कुल 85 गाड़ियां लगी। इस आग पर 14 दिसंबर दोपहर एक बजे तक काबू पाया जा सका। 

Major fire broke out at a Parle G Godown in Zirakpur
Zirakpur Fire - फोटो : अमर उजाला
गोदाम में आग लगने की सूचना विभाग के पास दोपहर 12 बजे मिली, जिसकी बाद टीम को तुरंत रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक 50 गाड़ियों की मदद से गोदाम के अंदर पानी की बौछारें कर चुकी हैं, जो अभी तक जारी है। उन्होंने बताया कि गोदाम मालिक के पास किसी तरह की एनओसी नहीं हैं, जिसके चलते गोदाम मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव पभात के अंदर चल रहे गोदाम की वेरिफिकेशन के लिए एक रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि यहां पर अभियान चलाकर फायर सेफ्टी रूल्स की जांच की जाए।
- मनजीत सिंह, इंचार्ज, दमकल विभाग डेराबस्सी।

मामले को लेकर गोदाम मालिक के खिलाफ पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि गोदाम की आग से आसपास रहने वाले लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। जबकि पुलिस द्वारा गोदाम क्षेत्र में जाने वाले रास्तों को सील किया गया हैं, ताकि कोई जानी नुकसान न हों।
- पवन शर्मा, एसएचओ, पुलिस थाना जीरकपुर।

मामले की सूचना मिलने के बाद गोदाम क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के अधिकारियों के आदेशों के बाद ही बिजली की सप्लाई बहाल की जाएगी। 
- तुषार कुमार, जेई, पीएसपीसीएल जीरकपुर।

मामले की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों को जांच के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि पभात में चल रहे गोदामों के पास हुए नक्शों का रिव्यू किया जाएगा। यदि मामले में कोई दोषी पाया गया तो उसका नक्शा कैंसल किया जाएगा। - मनवीर सिंह गिल, ईओ, एमसी ऑफिस जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed