{"_id":"574d719c4f1c1bf551109790","slug":"majithia-minister-majithia-majithia-visit-mohali-akali-dal-punjab-government-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री मजीठियां पहुंचे मोहाली, पार्टी नेताओं को पढ़ाया जीत का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री मजीठियां पहुंचे मोहाली, पार्टी नेताओं को पढ़ाया जीत का पाठ
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली।
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
राज्य के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पहुंचे मोहाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़े जाएंगे। शिरोमणि व अकाली भाजपा गठबंधन राज्य में बड़ी जीत हासिल करेगा। यह बात राज्य के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहीं।
वह गुरुद्वारा अंब साहिब साहिब में शिरोमणि अकाली दल के नव नियुक्त प्रधान परमजीत सिंह काहलों की तरफ से करवा गए अखंड पाठ साहिब जी के भोग में शामिल होने पहुंचे हुए थे।
इस मौके उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी जमकर गिनाई। जिसमें बुनियादी विकास से लेकर स्मार्ट सिटी तक सब शामिल थी। पत्रकारों द्वारा कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गलत नीतियों के कारण पूरे देश से खत्म हो गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में पूरी तरह फेल हो चुकी है। पार्टी का पंजाब में कोई आधार नहीं है। न ही राज्य के लोग पार्टी को पसंद करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शुरू होने से राज्य की पूरी तरह से सूरत बदल जाएगी। वहीं, इसका फायादा पड़ोसी राज्य हरियाणा, हिमाचल व जम्मू कश्मीर को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पाट को मजबूती देने के लिए बूथ व वार्ड स्तर पर कमेटियां गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोहाली राज्य का बहुत ही महत्पूर्ण जिला है। इसे मिनी पंजाब भी कहा जाता है। क्योंकि जिले में पंजाब के हर जिले के लोग रहते हैं। सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि परमजीत सिंह काहलों की बतौर अकाली जत्था शहरी मोहाली के प्रधान की नियुक्ति बहुत सही है। समागम को अकाली जत्था देहाती के प्रधान उजागर सिंह बडाली, एमपी सतविंदर कौर धालीवाल, अकाली दल के हलका इंचार्ज हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा ने संबोधित किया। इस मौके नव नियुक्त प्रधान जत्था शहरी परमजीत सिंह काहलो ने विश्वास दिलाया कि सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी इमानदारी व तनदेही से पूरा करेंगे।