फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mahila Congress Protest Against Price Hike in Chandigarh

चंडीगढ़ में महंगाई का विरोध: महिला कांग्रेस ने निगम कार्यालय के सामने बेची सब्जी, चम्मच से बजाई थाली

Tue, 13 Jul 2021 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Jul 2021 03:28 PM IST
सार

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने निगम अधिकारियों से कोरोना काल में वेंडर्स की लाइसेंस फीस माफ करने की भी मांग की। 
 

विज्ञापन
Mahila Congress Protest Against Price Hike in Chandigarh
चंडीगढ़ में प्रदर्शन करतीं महिला कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का रोष प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की ओर से सेक्टर 17 के नगर निगम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस के और से सब्जी की दुकानें सजाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न प्रकार की सब्जियां अपनी टोकरियों में रखकर नगर निगम कार्यालय के बाहर बैठीं। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि सुबह से लगाई गई सब्जी की दुकान पर सब्जी खरीदने के लिए कोई नहीं आया। उन्होंने कहा कि मंहगाई चरम सीमा पर है। इस दौरान महिलाओं ने चम्मच से थाली बजाकर केंद्र सरकार का विरोध किया।

विज्ञापन


दीपा दुबे ने कहा कि कोरोना काल में वेंडर की भी हालत खराब रही। उनका कोई काम नहीं चला। इसलिए नगर निगम कमिश्नर वेंडरों की लाइसेंस फीस माफ करें और उन्हें मुआवजा दें। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर निगम आयुक्त का यह फरमान कि वेंडर अपनी लाइसेंस फीस जमा करें नहीं तो उनका लाइसेंस कैंसिल हो जाएगा, ठीक नहीं है। इस दौरान महिलाओं केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed