फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mahendragarh district ranks first in Ayushman Bharat Viva Haryana scheme.

Chandigarh News: आयुष्मान भारत चिरायु हरियाणा योजना में महेंद्रगढ़ जिला पहले पायदान पर

Sun, 22 Oct 2023 07:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh district ranks first in Ayushman Bharat Viva Haryana scheme.
समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव संजीव कौशल ने की सराहना
विज्ञापन

विस्तारित चिरायु हरियाणा लागू होने के बाद अब तक 1763 परिवारों ने कराया पंजीकरण
इस साल 22 हजार से अधिक लाभार्थियों ने 30 करोड़ से अधिक रुपए का कराया मुफ्त इलाज
चंडीगढ़। आयुष्मान भारत चिरायु हरियाणा योजना के तहत नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं देने में जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा प्रदेश में पहले स्थान पर है। इस योजना को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने इस दिशा में महेंद्रगढ़ की ओर से उठाए गए कदमों की सराहना की। पिछले महीने आईआईएम रोहतक की एक टीम ने जिला महेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं और योजना के पैनल वाले अस्पतालों का दौरा किया था और जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को उनके सर्वेक्षण में प्रथम स्थान दिया।

चिरायु हरियाणा योजना के जिला सूचना प्रबंधक उमेश सैनी ने बताया कि महेंद्रगढ़ में विस्तारित चिरायु हरियाणा लागू होने के बाद अब तक 1763 परिवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इस योजना में अब तक 3,46,192 नागरिक अपना आयुष्मान चिरायु कार्ड बनवा चुके हैं। वहीं, इस साल अब तक 22,000 से अधिक लाभार्थियों ने 30 करोड़ से अधिक रुपए का मुफ्त इलाज विभिन्न पैनल के निजी अस्पताल और सरकारी अस्पतालों में करवाया है। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्या के समाधान के लिए भी नागरिक सी.आर.आई.डी. विभाग के शिकायत पोर्टल ग्रीवेंस डॉट ई दिशा डाॅट जीओवी डॉट इन पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed