फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mahatma gandhi grand son controvartional statement about saheed bhagat singh

भगत सिंह पर विवादित बयान, 'बापू' के पड़पोते पर केस

Mon, 11 May 2015 07:49 AM IST
Updated Mon, 11 May 2015 07:49 AM IST
विज्ञापन
mahatma gandhi grand son controvartional statement about saheed bhagat singh

शहीद-ए-आजम भगत सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी पर जालंधर में केज दर्ज कर लिया कया है। तुषार गांधी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने में आईपीसी की धारा 295-ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


शहीद-ए-आजम भगत सिंह पर तुषार गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणी से विभिन्न सामाजिक एवं युवा संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। शनिवार को विभिन्न संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए तुषार गांधी पर केस दर्ज करने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन


शिकायत देने वालों में जन जागृति मंच, शहीद भगत सिंह यूथ क्लब, महाभारती सेवा संघ, युवा हिंदू मंच, महाशक्ति जागरण कमेटी, शहीद ऊधम सिंह हेल्थ केयर सेंटर, दोआबा सिटी यूथ क्लब, शहीद-ए-आजम भगत सिंह वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई संगठनों की शिकायत पर एफआईआर

mahatma gandhi grand son controvartional statement about saheed bhagat singh

जसविंदर सिंह बग्गा, मुकेश कुमार, किशन लाल शर्मा, मनदीप कुमार, प्रताप सिंह, अशोक सरीन इत्यादि ने कहा कि महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि महात्मा गांधी ने भगत सिंह की सजा माफी की मांग इसलिए नहीं उठाई थी क्योंकि भगत सिंह अंग्रेजी हुकूमत के गुनहगार थे। तुषार की इस गलत टिप्पणी से युवा वर्ग और कई संगठनों के लोगों में रोष की लहर पनपने लगी।

उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह का देश को आजाद करवाने में महत्वपूर्ण योगदान है। शहीदों पर की जाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि तुषार गांधी ने खुद देश और देशवासियों के लिए कुछ नहीं किया और अमर शहीदों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

शनिवार को संगठनों की तरफ से दी शिकायत के आधार पर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने तुषार गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना नंबर आठ के प्रभारी विमल कांत ने कहा कि तुषार गांधी के खिलाफ धारा 295-ए के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed