फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maharaja Ranjit Singh T-20 Cup will start from today at PCA

Chandigarh News: पीसीए में आज से शुरू होगा महाराजा रणजीत सिंह टी-20 कप

Sun, 07 Sep 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Ranjit Singh T-20 Cup will start from today at PCA

विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) अपने प्रमुख आयोजन महाराजा रणजीत सिंह टी-20 कप की मेजबानी के लिए तैयार है। यह टूर्नामेंट 7 सितंबर से मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में शुरू होगा और 15 सितंबर तक चलेगा।

इसमें कुल 6 टीमें लीग प्रारूप में भिड़ेंगी। 7 से 13 सितंबर तक प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे और शीर्ष टीमें 15 सितंबर को होने वाले फाइनल में पहुंचेंगी। हाल ही में बुची बाबू ट्रॉफी में पंजाब टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों की तैयारी और चयनकर्ताओं के लिए मूल्यांकन का बड़ा अवसर माना जा रहा है। इस बार प्रतियोगिता में मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दिया गया है। पूर्व भारतीय और राज्य खिलाड़ी सिद्धार्थ कौल, गुरकीरत मान और बरिंदर सरन टीमों के मेंटर होंगे। उन्हें अनुभवी कोच भारती विज और सुनील सग्गी का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन



आईपीएल के खिलाड़ी भी लेंगे हिस्सा
आईपीएल स्टार नमन धीर, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, रमनदीप सिंह और हरप्रीत बरार की मौजूदगी से मुकाबले और रोमांचक हो जाएंगे। पीसीए सचिव (कार्यवाहक) सिद्धांत शर्मा ने कहा कि इस कप का उद्देश्य खिलाड़ियों को अधिकतम मैच अनुभव दिलाना और नई प्रतिभाओं को आगे लाना है। यह आयोजन न सिर्फ उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच होगा, बल्कि पंजाब क्रिकेट को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम भी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article