फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maharaja Bhupinder Singh Punjab Sports University to come up with Rs 500 crore

पटियाला में बनेगा खेल विश्वविद्यालय, कैप्टन करेंगे शिलान्यास, 500 करोड़ से होगा निर्माण

Sat, 24 Oct 2020 11:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Oct 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Bhupinder Singh Punjab Sports University to come up with Rs 500 crore
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह रविवार को पटियाला जिले में महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से 92.7 एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाली इस यूनिवर्सिटी की इमारत में अत्याधुनिक खेल, रिहायशी और अकादमिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यह जानकारी शुक्रवार को पंजाब के खेल, युवक सेवाएं और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने दी।

विज्ञापन


पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांव सिद्धूवाल में पटियाला-भादसों रोड और राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के नजदीक महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब खेल यूनिवर्सिटी का अत्याधुनिक खेल सुविधाओं से लैस अपना कैंपस स्थापित करने के लिए 92.7 एकड़ जमीन ली गई है। खेल मंत्री ने इस मौके पर खेल यूनिवर्सिटी के बारे में एक पुस्तिका भी जारी की। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी का नक्शा लोक निर्माण विभाग के पंजाब के मुख्य आर्किटेक्ट ने तैयार किया है। राणा सोढी ने यह भी खुलासा किया कि 500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ तैयार होने वाली इस यूनिवर्सिटी में खेल विज्ञान, खेल प्रौद्योगिकी, खेल प्रबंधन और अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों वाली खेल कोचिंग के साथ खेल शिक्षा को उत्साहित करने के लिए विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और अकादमिक बुनियादी ढांचे वाला एक आधुनिक कैंपस स्थापित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ओलंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, हॉकी ओलंपियन अजीत सिंह और प्रभजोत सिंह, खेल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवामुक्त) डॉ. जगबीर सिंह चीमा, प्रमुख सचिव (खेल) के. सिवा प्रसाद, डायरेक्टर (खेल) डीपी खरबंदा, खेल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कर्नल नवजीत सिंह संधू, एनआरआई कोऑर्डिनेटर मनजीत सिंह निझ्झर यूके, करण गिलहोतरा और ज्वाइंट सचिव (खेल काउंसिल) करतार सिंह की मौजूद थे। 


एमबीएस पीएसयू मील का पत्थर साबित होगी: अभिनव बिन्द्रा  
इस दौरान ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा ने कहा कि पंजाब में खेल संबंधी विशेष यूनिवर्सिटी की स्थापना एक मील का पत्थर साबित होगी और यह न सिर्फ एक संस्था के तौर पर खेल का प्रशिक्षण देगी, बल्कि राज्य के साथ-साथ देश के नौजवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी साबित होगी। उन्होंने इस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए अहम भूमिका निभाने के लिए खेल मंत्री का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed