फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Magician Samart Magic Show in Mohali

जादूगर सम्राट का 'इंद्रजाल' देखने पहुंचें मोहाली

Sun, 20 Apr 2014 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 20 Apr 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
Magician Samart Magic Show in Mohali
फेज -2 स्थित बस्सी थिएटर में आज से लोग जादूगर सम्राट अजूबा के ‘इंद्रजाल’ को देख पाएंगे। जादूगर अजूबा ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि उनकी टीम में 40 से अधिक कलाकार हैं, जो प्रदर्शन को शानदार बनाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन


बस्सी सिनेमा में रोजाना तीन शो दिखाए जाएंगे। दो घंटे के शो में वह अनेकों हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। ‘अंडर वाटर अस्केप’ उनका नया करतब है, जो कि देश में सिर्फ वह ही दिखाते हैं।
विज्ञापन


जादूगर अजूबा ने बताया कि जादू का तंतर-मंतर व भूत प्रेत से कोई लेना-देना नहीं होता। जादू हाथ की सफाई, विज्ञान व वशीकरण का खूबसूरत मिश्रण है। इस दौरान जादूगर ने कई हैरान कर देने वाले करतब भी दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शो के आयोजक राम कुमार गुप्ता ने बताया कि टीवी सिनेमा से बोर हो रहे दर्शकों के लिए जादू का यह लाइव शो भरपूर मनोरंजन साबित होगा। इस अवसर पर मदन गोयल, पूरन सिंह, जादूगर शिव कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed