Chandigarh: चंडीगढ़ में मध्य मार्ग पर ट्रैफिक का सबसे ज्यादा दबाव, एएआर रिपोर्ट में सुझाव- मेट्रो ही समाधान
राइट्स ने एएआर में चंडीगढ़ में दो कोच की मेट्रो चंडीगढ़ ट्राइसिटी में चलाने की सिफारिश की है। रहा है कि गुणात्मक और मात्रात्मक दोनों तरह की जांच के आधार पर पाया गया है कि चंडीगढ़ में जन परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सबसे बेहतर विकल्प यही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे ट्राइसिटी में सबसे ज्यादा दबाव चंडीगढ़ का मध्य मार्ग झेल रहा है। यहां पीक आवर में 80,276 अधिकतम पैसेंजर ट्रिप्स होते हैं। यह हाउसिंग बोर्ड चौक से पंचकूला के कृषि भवन की सड़क से करीब दोगुना है।
रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज (राइट्स) ने अल्टरनेटिव एनालिटिकल रिपोर्ट (एएआर) में ट्राइसिटी के सभी रास्तों पर ट्रैफिक के दबाव की स्टडी की है। इसके बाद ही बताया गया है कि मध्य मार्ग पर रेल आधारित मास ट्रांसपोर्ट सिस्टम (एमटीएस) की जरूरत है।
165 पेज की रिपोर्ट में दिए कई सुझाव
रिपोर्ट में ट्राइसिटी में मौजूदा और भविष्य की ट्रांसपोर्टेशन की जरूरतें और यात्रियों की मांग को देखते हुए कई सुझाव दिए गए हैं। साथ ही इस पर आने वाले खर्चों की भी जानकारी दी गई है। 165 पेज की रिपोर्ट में चंडीगढ़ के विभिन्न रास्तों पर ट्रैफिक के दबाव की भी स्टडी की गई है। उन गाड़ियों की वजह से हो रहे प्रदूषण के बारे में भी बताया गया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर चंडीगढ़ में मेट्रो को लाने का फैसला होता है तो पंचकूला, मोहाली और सिटी ब्यूटीफुल में मेट्रो के ट्रैक और डिपो आदि बनाने के लिए 3376 पेड़ काटने पड़ेंगे। मेट्रो लाइट के लिए 3000 पेड़ काटने पड़ेंगे। रिपोर्ट में मेट्रो के चलने से पैदा होने वाले शोर की भी स्टडी की गई है। बताया गया है कि मेट्रो जब टॉप स्पीड पर होगी तो करीब 66 डेसिबल का शोर पैदा होगा। मेट्रो लाइट में यह शोर करीब 63 डेसिबल के आसपास होगा। मेट्रो की टॉप स्पीड करीब 95 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी लेकिन ट्राइसिटी में पहले फेस में जो तीन कॉरिडोर बनेंगे, उसमें औसतन स्पीड 34 किमी प्रति घंटे ही होगी। कारण यह है कि इस फेज में 70 से ज्यादा अंडरग्राउंड और एलिवेटेड स्टेशन होंगे और कई मोड़ होंगे, जिसकी वजह से रफ्तार कम रखी गई है।
रिपोर्ट में चंडीगढ़ में दो कोच की मेट्रो का सुझाव
राइट्स ने एएआर में चंडीगढ़ में दो कोच की मेट्रो चंडीगढ़ ट्राइसिटी में चलाने की सिफारिश की है। रहा है कि गुणात्मक और मात्रात्मक दोनों तरह की जांच के आधार पर पाया गया है कि चंडीगढ़ में जन परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सबसे बेहतर विकल्प यही है। संचालन और रखरखाव के पहचाने गए सब-कॉम्पोनेंट में निजी क्षेत्र की भागीदारी के साथ एसपीवी मॉडल के तहत परियोजना को लागू करने की सिफारिश की गई है।
अब आगे क्या
राइट्स की तरफ से सौंपे गए इस अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट को अगर चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा सरकार की तरफ से मंजूरी दी जाती है तो डीपीआर का काम शुरू होगा। इसी हफ्ते प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इस रिपोर्ट को मंजूरी मिली तो चंडीगढ़ ट्राइसिटी में तीन प्राथमिकता वाले एमआरटीएस कॉरिडोर में मेट्रो (2-कोच) प्रणाली के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्र सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) के दिशानिर्देशों के अनुसार तैयार की जाएगी।
कॉरिडोर सड़क अधिकतम पीक ऑवर पैसेंजर ट्रिप्स
दक्षिण मार्ग सेक्टर 25- 38 से ट्रिब्यून चौक 68879
विकास मार्ग अनाज मंडी चौक से सेक्टर 47 53951
पूर्व मार्ग जंक्शन 43 से सेक्टर-66 38473
मध्य मार्ग सेक्टर 8 और 18 से हाउसिंग बोर्ड चौक 80276
सरोवर पथ सेक्टर 18 और 19 से सेक्टर 44 और 45 37265
हिमालय मार्ग सेक्टर 43 आईएसबीटी से सोहाना, मोहाली 34254
जन मार्ग मटका चौक से आईएसबीटी 43 34740
उद्यान पथ चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क से मोहाली बाईपास 20741
एयरपोर्ट रोड (एनएच-5) गोपाल स्वीट्स से एयरपोर्ट चौक 32495
हाउसिंग बोर्ड रोड (पंचकूला) हाउसिंग बोर्ड चौक से कृषि भवन 46920
नाडा साहिब रोड मौलीजागरां कॉम्प्लेक्स से माजरी चौक 26261
जीरकपुर-पंचकूला-कालका हाईवे जीरकपुर से पंचकूला 46576
पहले चरण में प्रस्तावित मेट्रो के तीन कॉरिडोर
कॉरिडोर 1: न्यू चंडीगढ़ के पारौल से पंचकूला के सेक्टर-28 वाया चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन (30 किमी)
कॉरिडोर 2: रॉक गार्डन से आईएसबीटी जीरकपुर वाया चंडीगढ़ एयरपोर्ट (27.5 किमी)
कॉरिडोर 3: सेक्टर-39 के अनाज मंडी चौक से सेक्टर-26 के ट्रांसपोर्ट लाइट चौक तक (13 किमी)