{"_id":"6a4d6021f8cf3a87420feb37","slug":"madhya-marg-jammed-due-to-protest-in-sector-26-demand-to-meet-punjab-cm-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1064669-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-26 में प्रदर्शन से मध्य मार्ग जाम, पंजाब सीएम से मिलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-26 में प्रदर्शन से मध्य मार्ग जाम, पंजाब सीएम से मिलने की मांग
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग को लेकर मंगलवार को लुधियाना से आए करीब 200 से 250 लोगों ने सेक्टर-26 स्थित मध्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू की। करीब 10 मिनट तक सड़क पर धरना देने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क खाली कर दी और यातायात सामान्य हो गया।
प्रदर्शन के दौरान मध्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित रही। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सुचारु कराया। फिलहाल पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।