फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Made students aware of cybercrime

स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक

Sun, 18 Oct 2020 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Made students aware of cybercrime
चंडीगढ़। सेक्टर-27ए स्थित मोतीराम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इनोवेशन एंड डिजाइन टेक्नोलॉजी के सीईओ सनी कुमार के मार्गदर्शन में साइबर लैब और एंटी हैकिंग पर वेबिनार का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य ऑनलाइन पढ़ाई के समय में विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करना था।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को बताया कि अपने सिस्टम को हैक होने से कैसे बचा सकते हैं। आज के युग में उन्नत डिजिटल नवाचारों के उद्भव से जुड़ने और सीखने के नए अवसर मिल रहे हैं और मानव जीवन के हर पहलू को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इंटरनेट हमारे लिए उपलब्ध सर्वोतम संसाधनों में से एक है। दुर्भाग्य से यह बेहद खतरनाक है। अगर हम इस बात से अवगत नहीं हैं कि पर्दे के पीछे कौन और क्या लुटता है।
विज्ञापन

रिसोर्स पर्सन डाटा एनालिस्ट जतिंदर पाल कुंद्रा हैकिंग और इसके प्रकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सत्र में कक्षा 9-12 के सभी संकाय सदस्यों और छात्रों ने भाग लिया। गूगल मीट के साथ वेबिनार को फेस बुक पर लाइव आयोजित किया गया था, ताकि अन्य लोग भी वेबिनार से जुड़कर साइबर क्राइम के बारे में जानकारी ले सकें। अंत में स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सीमा बिज्जी ने रिसोर्स पर्सन को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed