फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Madangopal's grand procession came out with gaiety

गाजे-बाजे के साथ निकली मदनगोपाल की भव्य शोभायात्रा

Sun, 29 Aug 2021 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Madangopal's grand procession came out with gaiety
चंडीगढ़। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शनिवार को सेक्टर 43-ए स्थित राधाकृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शहर के सभी मंदिरों के सहयोग से 20 से ज्यादा ट्रकों में भगवान श्री कृष्ण की सुंदर झांकियां सजाकर उनकी अद्भुत महिमा को वर्णित करने का प्रयास किया गया। शोभायात्रा में भक्तगण बैंड बाजों की धुन पर भगवान श्री कृष्ण के भजनों का गुणगान कर रहे थे। शोभायात्रा के पूर्व राधा कृष्ण मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के महासचिव कमलेश चंद्र सूरी ने बताया कि शोभायात्रा में शहर के सभी मंदिर प्रबंधकों का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

शोभायात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर मार्केट सेक्टर 44 डी, मार्केट सेक्टर 43, श्री शाकुंभरी देवी मंदिर सेक्टर 43, श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 42, श्री गुरुद्वारा साहब सेक्टर 42 से 41/42 के बीच के सड़क से होते हुए श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 37 सी, मार्केट सेक्टर 37 सी एवं डी, श्री प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर 40 बी, श्री हनुमंत धाम सेक्टर 40 बी, मार्केट सेक्टर 40 सी एवं डी, श्री लाल द्वारा मंदिर सेक्टर 40 ए से होती हुई श्री राधा कृष्ण मंदिर सेक्टर 40 ए में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं की ओर से शोभायात्रा का जगह-जगह पर जलपान, फल दूध, पकोड़े आदि के स्टाल लगाकर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में हिंदू पर्व महासभा के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा, महासचिव कमलेश चंद्र सूरी, मुख्य संरक्षक जितेंद्र मल्होत्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाई के सरना, प्रेस सचिव अजय कौशिक, रामधन अग्रवाल, कर्नल धर्मवीर, एलसी बजाज, पदमचंद राय, एलएन सिंगला, सुभाष गोयल, अरुणेश अग्रवाल, राजिंदर गुप्ता, अनुज सहगल, पंकज गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed