फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Macama Expo starts from tomorrow, 250 stalls of engineering machines will be set up

Chandigarh News: कल से मैकमा एक्सपो की शुरुआत, इंजीनियरिंग मशीनों के लगेंगे 250 स्टॉल्स

Wed, 22 Nov 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Macama Expo starts from tomorrow, 250 stalls of engineering machines will be set up
चंडीगढ़। शहर में वीरवार से मशीन टूल्स और ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी मैकमा एक्सपो 2023 के नौवें संस्करण की शुरुआत होगी। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में लगने वाले इस एक्सपो में 250 के करीब स्टॉल्स होंगे। सुबह 11 बजे शहर के मेयर अनूप गुप्ता एक्सपो की शुरुआत करेंगे। इसमें इंजीनियरिंग मशीन बनाने वाली देश की कई नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी और अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी।
विज्ञापन

मैकमा एक्सपो को लेकर आयोजक करमजीत सिंह ने बताया कि तैयारी पूरी हो चुकी है। उन्होंने उद्योगपतियों को इसमें शामिल होने की अपील की। यह एक्सपो उत्पाद प्रदर्शन के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं को प्रदर्शित करेगा। 26 नवंबर तक रोजाना सुबह 10 से शाम छह बजे तक करीब 250 स्टॉल लगेंगे। कहा कि यह एक बहुत अच्छा प्लेटफार्म है, जहां पर अलग-अलग ट्रेड के स्टॉल्स होंगे। उन्होंने कॉलेजों से आह्वान किया कि वह अपने स्टूडेंट्स को मशीनें दिखाएं क्योंकि देश के अलावा विदेशों से भी कंपनियां हिस्सा लेंगी। प्रदर्शनी उद्योगपतियों को बेहतरीन अवसर देगी, जो उन्हें अपने क्षेत्र में व्यवसाय बढ़ाने में मदद करेगी। मैकमा एक्सपो का मिशन एमएसएमई को बढ़ावा देना है और लोगों को नई तकनीक से अवगत कराना हैं। प्रदर्शनी में चंडीगढ़ की करीब 30 से 40 कंपनियां हिस्सा लेंगी। ये इंजीनियरिंग और ऑटोमेशन से संबंधित कंपनियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed