फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Luxury ac train on Kalka Shimla Heritage Track by Indian Railway Amabal Zone

अब कालका-शिमला ट्रैक पर शुरू हुई लग्जरी एसी ट्रेन, तो जानिए खासियतें और टाइम टेबल

Sun, 27 Jan 2019 01:10 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 27 Jan 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Luxury ac train on Kalka Shimla Heritage Track by Indian Railway Amabal Zone
toy train
स्नो फॉल का मजा लेने के लिए शिमला आने वाले सैलानियों को अंबाला रेल मंडल ने नई ट्रेन की सौगात दी है, टाइम टेबल भी तय हो गया है। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर 26 जनवरी से नई लग्जरी एसी ट्रेन शुरू हो गई। इसमें सैलानी पांच घंटे में कालका से शिमला का सफर तय कर पाएंगे। कालका-शिमला ट्रैक पर यह स्पेशल ट्रेन सिर्फ एक ही स्टेशन पर बड़ोग में महज आठ मिनट के लिए रुकेगी।
विज्ञापन


ट्रेन का प्रति सीट किराया 630 रुपये निर्धारित किया गया है। शनिवार से कालका-शिमला ट्रैक पर रेल मोटर कार की टाइमिंग पर लग्जरी एसी ट्रेन चलेगी। उत्तर रेलवे ने शनिवार से रेल मोटर कार का संचालन बंद करने का फैसला लिया है। यात्री गाड़ी संख्या 52459/60 में सीटों की ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे। इस ट्रेन के लिए विशेष तौर पर कोच डिजाइन किए गए हैं। लग्जरी एसी ट्रेन में 5 कोच फर्स्ट क्लास चेयरकार और एक कोच गार्ड केबिन का होगा।
विज्ञापन


यह रहेगा टाइम टेबल
कालका से रवानगी     5:10 बजे सुबह
शिमला पहुंचने का समय     9:50 बजे
शिमला से रवानगी    5:25 बजे
कालका पहुंचने का समय     10:05 बजे

यह है लग्जरी ट्रेन की खासियत
1. वातानुकूलित
2. आरामदायक सीटें
3. लकड़ी की तरह दिखने वाला फर्श
4. आधुनिक शौचालय
5. बड़ी खिड़कियां
6. आधुनिक पर्दे
7. स्टील के कूड़ेदान
8. कोच के बाहर आकर्षक डिजाइनिंग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed