फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lunch organized on New Year at Haryana CM residence has been postponed due to Corona

हरियाणा में कोरोना: तीन आईपीएस अधिकारी मिले संक्रमित, सीएम आवास पर नए साल का लंच स्थगित

Sat, 01 Jan 2022 11:05 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Jan 2022 11:05 AM IST
सार

एक डीजी रैंक और दो एडीजीपी रैंक के अधिकारी संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को दो दिन पहले मंत्रिमंडल विस्तार में राजभवन में भी देखा गया था। कार्यकर्ताओं को भी सीएम आवास पर न आने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
Lunch organized on New Year at Haryana CM residence has been postponed due to Corona
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के चलते हरियाणा सीएम आवास पर नए साल पर आयोजित लंच स्थगित हो गया है। तीन आईपीएस अधिकारियों के अचानक पॉजिटिव आ जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। हर साल आईएएस आफिसर एसोसिएशन की तरफ से यह लंच आयोजित किया जाता है। इसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री और सारे आईएएस और आईपीएस अधिकारी मौजूद रहते हैं।

विज्ञापन


नववर्ष की पूर्व संध्या पर इस बात की जानकारी मिली कि तीन आईपीएस अधिकारी संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद यह लंच स्थगित कर दिया गया। साथ ही यह हिदायत दी गई है कि सीएम आवास पर होने वाले कार्यक्रमों पर रोक लगा दी जाए। कार्यकर्ताओं को भी सीएम आवास पर न आने की सलाह दी जा रही है। एक डीजी रैंक और दो एडीजीपी रैंक के अधिकारी संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को दो दिन पहले मंत्रिमंडल विस्तार में राजभवन में भी देखा गया था। लिहाजा उनके संपर्क में आने वाले अधिकारी भी जांच करवा रहे हैं। 

विज्ञापन

कोरोना के मामले बढ़े

हरियाणा में कोरोना के नए मामलों ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। शुक्रवार को प्रदेश में सात महीने बाद कोरोना के 428 केस सामने आए। इनमें ओमिक्रॉन के 26 मामले शामिल हैं। प्रदेश में गुरुवार को ओमिक्रॉन के 23 संक्रमित मिले थे। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1417 हो गई है। शुक्रवार को गुरुग्राम में कोरोना के 280 संक्रमित मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीका न लगवाने वाले सरकारी कर्मचारी नहीं दे पाएंगे ड्यूटी

पहली जनवरी से सरकारी कार्यालयों में बिना टीकाकरण वाले कर्मचारी ड्यूटी नहीं दे सकेंगे। सार्वजनिक स्थलों पर दोनों डोज लगवा चुके लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। जिनकी दूसरी डोज में अभी समय बचा है, वे ही कर्मचारी और लोग कार्यालयों और भीड़भाड़ वाली जगह आवागमन कर सकेंगे। डीसी की तरफ से गठित समितियां शनिवार से पूरे प्रदेश में औचक निरीक्षण भी शुरू करेंगी। पहली और दूसरी लहर की तरह ही इस बार भी कोरोना एनसीआर से ही हरियाणा में पांव पसार रहा है। सुखद बात यह है कि अभी कोरोना से मौतें नहीं हो रही हैं। संक्रमण दर में भले इजाफा हुआ है लेकिन मृत्यु दर 1.30 फीसदी ही है। ओमिक्रॉन के केस लगातार बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed