{"_id":"63023599f9e0564f4218a759","slug":"lumpy-skin-disease-killed-7000-animals-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lumpy Virus: पंजाब में हालात बिगड़े, अब तक 7000 पशुओं की मौत, एक लाख से अधिक में संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lumpy Virus: पंजाब में हालात बिगड़े, अब तक 7000 पशुओं की मौत, एक लाख से अधिक में संक्रमण की पुष्टि
Sun, 21 Aug 2022 07:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 21 Aug 2022 07:17 PM IST
सार
पंजाब सरकार का दावा है कि राज्य में तीन लाख पशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए टीका लगाया जा चुका है। पंजाब को अब तक करीब 3.16 लाख टीके की खुराकें मिल मिल चुकी हैं। इन टीकों की आपूर्ति सूबे के सभी जिलों में जरूरत के अनुपात में की जा रही है।
विज्ञापन
लंपी स्किन रोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में लंपी संक्रमण को लेकर हालात अब बिगड़ गए हैं। सूबे में अब तक संक्रमण से 7000 से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है। एक लाख से अधिक पशुओं में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि अब संक्रमण गायों के अलावा भैसों में भी हो रहा है। अब तक 48 भैसों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
अब लंपी संक्रमण सूबे के सात सीमावर्ती जिलों के अलावा सभी 23 जिलों में फैल गया है। इस जानलेवा संक्रमण से अब तक एक लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। 7000 से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि सूबे में अब तक लगभग 50000 पशु ठीक हो चुके हैं। हालांकि सूबा सरकार की ओर से दावा किया गया है कि राज्य में तीन लाख पशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए टीका लगाया जा चुका है। पंजाब को अब तक करीब 3.16 लाख टीके की खुराकें मिल मिल चुकी हैं। इन टीकों को सूबे के सभी जिलों में जरूरत के अनुपात से भेज दिया गया है।
विज्ञापन
673 टीमें कर रहीं टीकाकरण
पशुओं में टीकाकरण को सफल बनाने के लिए 673 टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ ही पशु चिकित्सा शिक्षा का अध्ययन कर रहे अंतिम वर्ष के छात्रों और बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस के इंटर्न को भी लगाया गया है। ये टीमें बीमारी के इलाज और नियंत्रण के लिए केंद्र की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का नियमित रूप से पालन कर रही हैं।
विज्ञापन
सूबे में संक्रमित पशुओं में सुधार शुरू हो गया है। कुल संक्रमित पशुओं में लगभग 50 हजार पशु स्वस्थ्य हो चुके हैं। हालात अब नियंत्रण में हैं। डॉ. रामपाल मित्तल, लंपी संक्रमण नोडल अधिकारी, पंजाब।