{"_id":"64a8f6a560a18ed0c20a543e","slug":"ludhiana-police-solved-triple-murder-case-with-arrest-of-accused-dgp-gaurav-yadav-tweets-2023-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana Triple Murder: तिहरा हत्याकांड का आरोपी काबू, जांच में सामने आया ऐसा कारण... दंग रह गए सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana Triple Murder: तिहरा हत्याकांड का आरोपी काबू, जांच में सामने आया ऐसा कारण... दंग रह गए सभी
Sat, 08 Jul 2023 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:51 PM IST
सार
लुधियाना के सलेम टाबरी के न्यू जनकपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर में तीन बुजुर्गों के खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया था। धारदार हथियारों से हत्या के बाद तीनों का गला भी दबाया गया था।
विज्ञापन
तीनों मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के सलेम टाबरी के न्यू जनकपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर में तीन बुजुर्गों के खून से लथपथ शव मिले थे। पुलिस ने 12 घंटे में ही मामले को सुलझाकर आरोपी को काबू कर लिया है। तीनों हत्याएं मृतकों के पड़ोसी रॉबिन ने की थी।
पुलिस ने पत्रकारवार्ता में बताया कि तिहरे हत्याकांड का आरोपी पकड़ा गया है। आरोपी पड़ोसी रॉबिन ने हथौड़े से वार कर तीनों हत्याएं की थीं। रॉबिन पठानकोट का रहने वाला है और ऑटो चलाता है। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी लेकिन उसका कोई बच्चा नहीं था।

ये था कारण
चमन लाल की पत्नी सुरिंदर कौर अक्सर उसे कहती थी कि तुम्हारा बच्चा क्यों नहीं होता। अगर नहीं होता तो किसी से ले लो। ये बात सुरिंदर कौर अक्सर उसकी पत्नी के सामने भी कहती थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इस बात को मन पर ले लिया था और इसी कारण वो सुरिंदर कौर से नाराज था।
एक के बाद एक ली तीनों की जान
घटना वाले दिन सुरिंदर कौर किसी काम से छत पर गई थी। साथ वाली छत पर ही आरोपी मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान फिर से सुरिंदर कौर ने बच्चे की बात कही और फिर नीचे चली गई। इसके बाद आरोपी हथौड़ा लेकर उनके घर में घुसा।
सुरिंदर कौर नहाकर निकली तो आरोपी ने उस पर वार कर दिया। इसके बाद उसने चमन लाल की भी हत्या कर दी। तभी बगल के कमरे से चमन लाल की मां सुरजीत कौर निकली और आरोपी को देख लिया। इसके बाद आरोपी ने उनकी भी हत्या कर दी। तीन हत्याएं करने के बाद आरोपी ने सिलिंडर ऑन कर दिया और अगरबत्ती जलाकर घर चला गया। तब तक उसकी पत्नी सोई ही हुई थी। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से अपील की कि आरोपी के परिवार और पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार करें। उसे ताने न मारे।

अंदर से बंद था दरवाजा
घटना का पता उस समय चला जब शुक्रवार सुबह दूध देने वाला आया। उसने अंदर जाकर देखना चाहा तो दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर लोगों ने दरवाजा खोला तो अंदर तीनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। चमन लाल और सुरिंदर कौर के चार बेटे विदेश में रहते हैं। गुरुवार सुबह दूध वाला आया तो पड़ोसियों ने यह सोच कर दूध ले लिया कि शायद सब कहीं गए हैं लेकिन सारा दिन तीनों नजर नहीं आए। घर का दरवाजा भी नहीं खुला।

शुक्रवार सुबह फिर दूध वाला आया तो पड़ोसियों ने कहा कि कल का दूध भी पड़ा है। इस पर लोगों को कुछ शक हुआ दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन अंदर से कुंडी लगी थी। खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर किसी तरह खोला तो अंदर तीनों के शव पड़े थे।