{"_id":"662f226970cee533d208234a","slug":"ludhiana-police-registered-case-on-youtube-channel-for-allegedly-spreading-false-news-against-raghav-chadha-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: आप सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ खबर दिखाने पर शिकायत, यूट्यूब चैनल पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: आप सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ खबर दिखाने पर शिकायत, यूट्यूब चैनल पर मामला दर्ज
Mon, 29 Apr 2024 11:05 AM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:05 AM IST
सार
मामले की शिकायत लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पप्पी पाराशर के बेटे विकास पाराशर ने दी थी।
विज्ञापन
राघव चड्ढा
- फोटो : twitter @raghav_chadha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पार्टी नेता राघव चड्ढा के खिलाफ कथित तौर पर झूठी खबर फैलाने के आरोप में लुधियाना पुलिस ने एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह केस आप विधायक और लुधियाना लोकसभा से प्रत्याशी अशोक पराशर पप्पी के बेटे विकास पराशर की शिकायत पर कैपिटल टीवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस इस चैनल "कैपिटल टीवी" के मालिक का पता लगाने में जुटी है।
विकास पराशर के अनुसार यू ट्यूबर ने अपने वीडियो के माध्यम से आप सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ झूठे और निंदनीय बयान दर्शाए हैं। विकास ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि "कैपिटल टीवी" नामक यू ट्यूबर के करीब 27 लाख फॉलोअर्स है, जिन्होंने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के खिलाफ झूठे और निंदनीय बयान की वीडियो अपने चैनल के पेज पर अपलोड किए हैं। वायरल वीडियो की कुछ सामग्री में उन्होंने दावा किया गया है कि राघव चड्ढा राज्य के युवाओं को नशे की लत में डालने के बाद इलाज का बहाना बनाकर इंग्लैंड भाग गए हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में उम्मीदवारों से पैसे लेकर लोकसभा टिकट बांटने का दर्शाया गया है। थाना शिमलापुरी पुलिस के अनुसार उक्त मामला साइबर सेल की जांच के बाद दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Punjab | Ludhiana Police has registered a case against a YouTube channel for allegedly spreading false news against Aam Aadmi Party's Rajya Sabha MP and party leader Raghav Chadha
विज्ञापन
The FIR has been registered at Shimlapuri police station in Ludhiana against a YouTube channel… — ANI (@ANI) April 29, 2024