फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana Police brought gangster Sunny on production warrant in Rinkle murder case

Ludhiana News: रिंकल हत्याकांड में गैंगस्टर सन्नी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, दो माह पहले टिफिन बम के साथ पकड़ा गया था

Tue, 05 Jul 2022 07:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Jul 2022 07:09 PM IST
सार

दो महीने पहले नवांशहर पुलिस ने सन्नी को टिफिन बम के साथ गिरफ्तार किया था। उस पर नवांशहर की सीआईए और रूपनगर के नूरपुर बेदी पुलिस चौकी में बम विस्फोट करने का आरोप है। पुलिस अब आरोपी को रिंकल मर्डर केस में प्रोडक्शन वारंट पर लाई है।

विज्ञापन
Ludhiana Police brought gangster Sunny on production warrant in Rinkle murder case
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लुधियाना के हाई प्रोफाइल रिंकल मर्डर केस में कमिश्नरेट पुलिस टिफिन बम के साथ दो महीने पहले गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर सन्नी नाई को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। डिवीजन दो की पुलिस नवांशहर की जेल से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। आरोपी कुलदीप कुमार उर्फ सन्नी नाई जोकि नीम वाला चौक इलाके में रहता था और चार साल पहले रिंकल मर्डर केस में नामजद था। पुलिस आरोपी सन्नी नाई से पूछताछ करने में जुटी है। जल्द ही महानगर की पुलिस बड़े खुलासे कर सकती है। 

विज्ञापन


अमरपुरा इलाके में रहने वाले रिंकल खेड़ा को चार साल पहले कांग्रेस पार्षद गुरदीप सिंह नीटू के बेटे सन्नी के कहने पर कुछ युवकों ने घर में घुसकर बुरी तरह से पीट दिया था और इसके बाद अस्पताल में रिंकल खेड़ा की मौत हो गई थी। पुलिस ने पार्षद गुरदीप सिंह नीटू के बेटे समेत 12 आरोपियों को नामजद किया था। इनमें से तीन को क्लीन चिट दे दी गई थी। पुलिस इस मामले में पहले ही पार्षद के बेटे जतिंदरपाल सिंह उर्फ सन्नी, गुरमीत सिंह गुद्दू, मनमीत सिंह मनी, मनमीत सिंह लंबड़, विशाल, सुखदीप दीपू को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


जालंधर निवासी गैंगस्टर सतनाम सिंह सुखी धीरुवालिया, मोहित कौल और सन्नी नाई इस मामले में भगोड़े घोषित है। पुलिस काफी समय से सन्नी नाई का पता लगाने में जुटी थी। उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उसने कई खुलासे किए थे। मगर इसके बावजूद पुलिस उसे ढूंढ नहीं पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने पहले नवांशहर पुलिस ने उसे टिफिन बम के साथ गिरफ्तार किया था। उस पर नवांशहर की सीआईए और रूपनगर के नूरपुर बेदी पुलिस चौकी में बम विस्फोट करने का आरोप है। पुलिस अब आरोपी को रिंकल मर्डर केस में प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। एडीसीपी वन परमिंदर सिंह हीर ने बताया कि पुलिस पार्टी आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लाई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed