फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana Gas Leak SIT officials interrogated owners of several industrial units

लुधियाना गैस कांड: एसआईटी के अधिकारी घटनास्थल पहुंचे, कई औद्योगिक इकाइयों के मालिकों से पूछताछ

Wed, 03 May 2023 01:24 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 May 2023 01:24 AM IST
सार

डीसी सुरभि मलिक ने बताया कि गैस हादसे के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच पर काम चल रहा है। जांच टीम को दो से तीन और दिए गए हैं, ताकि वे सभी एंगल ठीक से खंगाल लें।

विज्ञापन
Ludhiana Gas Leak SIT officials interrogated owners of several industrial units
लुधियाना गैस लीकेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना गैस लीक हादसे के मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) के सदस्य मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरमीत सिंह हुंदल की अगुवाई में एडीसीपी वैभव सहगल और इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने जांच शुरू कर दी है। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद फैक्ट्रियों में जाकर जांच की और मालिकों से पूछताछ की। 

विज्ञापन


अभी तक इस बात की जांच की जा रह है कि जो केमिकल सीवरेज लाइन में पाया गया वैसा केमिकल किन-किन फैक्टरियों में इस्तेमाल होता है। इसके लिए एसआईटी कई थ्योरियों पर काम कर रही है। वहीं, तीन दिन बीत बाने के बाद भी प्रशासन अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि सीवरेज लाइन में केमिकल कहां से डाला गया। एनडीआरएफ की टीम पहले ही अपनी रिपोर्ट में साफ कर चुकी है कि हाइड्रोजन सल्फाइड गैस के कारण सीवरेज लाइन में ब्लास्ट हुआ और यह हवा में फैल गई।
विज्ञापन


दो से तीन दिन में आ सकती है मजिस्ट्रेटी जांच की रिपोर्ट
डीसी सुरभि मलिक ने बताया कि गैस हादसे के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच पर काम चल रहा है। जांच टीम को दो से तीन और दिए गए हैं, ताकि वे सभी एंगल ठीक से खंगाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद सीवरेज सिस्टम साफ करवाने में जुटा नगर निगम
लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस लीकेज होने के बाद नगर निगम भी हरकत में आ गया है। निगम प्रशासन ने इलाके के सीवरेज साफ कराने के आदेश जारी किए हैं। मंगलवार को इलाके में सफाई अभियान छेड़ा गया। इलाके के लोगों का कहना है कि सीवरेज जाम की समस्या इस एरिया में काफी समय से है।

कई बार अधिकारियों को बोला गया लेकिन प्रवासी मजदूरों की शिकायतों को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। इसका खामियाजा 11 लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। मंगलवार को इलाके में छोटी मशीनें लेकर टीमें सीवरेज की सफाई करने में जुटी रहीं। लोगों ने कहा कि अगर यह सफाई पहले होती तो शायद हादसा ही नहीं होता।

कई दिनों से सीवरेज है जाम
इलाके में फैक्टरी मालिक हरि ओम ने बताया कि किसी भी सरकार ने 43 साल में कोई फोकल प्वाइंट नहीं बनाया। इलाके का सीवरेज सिस्टम काफी समय से खराब चल रहा है। हल्की सी बारिश होती है तो सीवरेज जाम हो जाता है। सीवरेज सफाई के लिए कई बार कहा गया लेकिन नगर निगम की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इलाके में सीवरेज सिस्टम ही जाम है तो क्या होगा। कई सीवरेज पर न तो ढक्कन है और न ही सड़कों पर किसी तरह की जाली लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed