फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana Gas Leak eyes started burning and mind became numb shopkeeper says told incident

Ludhiana Gas Leak: आंखों में जलन और दिमाग हो गया सुन्न; दुकानदार बोले- धमाके से लगा कहीं सिलेंडर फटा है

Mon, 01 May 2023 10:11 AM IST
शाहरुख खान अमित जेतली, अमर उजाला, लुधियाना
अमित जेतली, अमर उजाला, लुधियाना Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 May 2023 10:11 AM IST
सार

लुधियाना शहर की घनी आबादी वाले ग्यासपुरा इलाके की 33 फुटा रोड पर स्थित रिहायशी क्षेत्र में रविवार को जहरीली गैस की चपेट में आने से दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों  ने घटना के बाद खौफनाक मंजर को बयां किया।

विज्ञापन
Ludhiana Gas Leak eyes started burning and mind became numb shopkeeper says told incident
अस्पताल में भर्ती उपाचाराधीन युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना गैस लीक स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर गली में हेयर ड्रेसर की दुकान करते जतिंदर ठाकुर ने बताया कि वह सुबह सात बजे के करीब अपने काम में व्यस्त थे। तभी धमाके की आवाज सुनाई दी। पहले लगा कि कहीं पर सिलेंडर फटा है। फिर पता चला कि गैस लीक हुई है। 
विज्ञापन


गैस की तेज दुर्गंध चारों तरफ फैल चुकी थी। यह दुर्गंभ इतनी भयानक थी कि लोग नाक और मुंह बांधकर किसी सुरक्षित जगह की तलाश में इधर-उधर भाग रहे थे। कुछ लोगों ने बताया कि आंखों में जलन होने लगी और दिमाग सुन्न हो गया। लोग बेहोश होकर गिर गए। 
विज्ञापन


जतिंदर ठाकुर ने बताया कि पहले आगे जाकर देखने का मन हुआ, लेकिन दम घोंटू दुर्गंध की वजह से आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई और उलटी दिशा में दूर तक भागने के बाद एक दुकान में शरण ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है। कुछ देर बाद पुलिस की गाड़ियां आई तो पता चला कि इतना बड़ा हादसा हुआ है। जतिंदर ने कहा कि शुक्र है आगे नहीं गए, वरना जिंदा वापस नहीं लौटते। जब तक कुछ समझ में आया, तब तक कई लोगों की मौत हो चुकी थी। 

इलाके में चीख-पुकार मची हुई थी। हर तरफ पुलिस और एंबुलेंस के सायरन सुनाई दे रहे थे। वहीं, देर शाम तीन डॉक्टरों पर आधारित एक बोर्ड ने 10 शवों का पोस्टमार्टम कर उनका विसरा जांच के लिए भेज दिया है। 


 

थाना साहनेवाल की पुलिस ने डॉ. अभिलाष और उनके पारिवारिक सदस्यों के शव बिहार उनके गांव भेज दिए गए। गोयल परिवार के शव उनके परिवार वालों के हवाले कर दिए हैं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर चरण कमल, डॉक्टर सौरभ और डॉक्टर गीतांजलि का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सभी लोगों के दिमाग में गैस चढ़ गई थी जिसका उनकी मौत हो गई।

 

आप विधायक भी पहुंची घटनास्थल
आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। वह घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर खड़ी रही। हालांकि वहां पर भी कुछ असर था। हालांकि कुछ अधिकारियों ने उन्हें दूर जाने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने साफतौर पर मना कर दिया और कह दिया कि इलाके के लोग भी उन्हीं के हैं और उनके परिवार के सदस्यों की तरह हैं। 

 

वह लगातार प्रशासन और सरकार के संपर्क में हैं और जो लोग घायल हैं उनकी सेहत का भी हालचाल लगातार ले रही हैं। करीब साढ़े तीन घंटे बाद उन्हें भी घबराहट सी महसूस होने लगी तो प्रशासन ने उन्हें वहां से जाने की सलाह दी। कुछ समय बाद वह फिर से घटनास्थल पर पहुंचने के बाद सिविल अस्पताल में भी घायलों से मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed