{"_id":"6602bb764a56ba7d420202e0","slug":"ludhiana-congress-mp-ravneet-bittu-joins-bjp-2024-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू ने थामा भाजपा का दामन
Tue, 26 Mar 2024 09:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 26 Mar 2024 09:39 PM IST
सार
सांसद रवनीत बिट्टू पार्टी छोड़ने वाले पंजाब कांग्रेस के तीसरे बड़े नेता हैं। कुछ दिन पहले पटियाला की सांसद परनीत कौर भाजपा में शामिल हो गई थीं। इसके बाद चब्बेवाल के कांग्रेस विधायक राजकुमार चब्बेवाल ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन
रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी का दामन थामा। बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं। वे दो बार लुधियाना से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वे श्री आनंदपुर साहिब से भी सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें लुधियाना से पार्टी का टिकट मिल सकता है।
बिट्टू ने 2009 में श्री आनंदपुर साहिब से पहली बार सांसद का चुनाव जीता था। इसके बाद वे 2014 और 2019 में लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। 2019 में बिट्टू ने सिमरजीत सिंह बैंस को मात दी थी। वे काफी मुखर नेता माने जाते हैं। इससे पहले पटियाला की कांग्रेस सांसद परनीत कौर भी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। वे पटियाला सीट से पार्टी की टिकट की दावेदार हैं।
नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में बिट्टू को भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने पार्टी में शामिल कराया। बिट्टू ने भाजपा में शामिल किए जाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। इस मौके पर अपने संबोधन के दौरान बिट्टू ने कहा- "अमित शाह से मेरे बहुत निजी संबंधी रहे हैं। मैंने पंजाब के बहुत बुरे हालात देखे हैं। पंजाब में जो दरार आ चुकी है, वह उसे भरने का प्रयास करेंगे।" उन्होंने आगे कहा- "आगे भी सरकार मोदी जी की आएगी। हम पंजाब के किसानों के लिए पुल बनकर काम करेंगे।
इस बीच, बिट्टू के भाजपा में शामिल होने के बाद जहां उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लुधियाना सीट से ही भाजपा का टिकट मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं वहीं पंजाब कांग्रेस को अपने मौजूदा सांसद के इस व्यवहार के बड़ा झटका लगा है। बिट्टू लुधियाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर दो बार और आनंदपुर साहिब सीट से एक बार सांसद चुने जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH | Delhi | Congress Lok Sabha MP Ravneet Singh Bittu joins the BJP. pic.twitter.com/RcLPyPJ4i0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 26, 2024
बिट्टू ने 2009 में श्री आनंदपुर साहिब से पहली बार सांसद का चुनाव जीता था। इसके बाद वे 2014 और 2019 में लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। 2019 में बिट्टू ने सिमरजीत सिंह बैंस को मात दी थी। वे काफी मुखर नेता माने जाते हैं। इससे पहले पटियाला की कांग्रेस सांसद परनीत कौर भी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। वे पटियाला सीट से पार्टी की टिकट की दावेदार हैं।
नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में बिट्टू को भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने पार्टी में शामिल कराया। बिट्टू ने भाजपा में शामिल किए जाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। इस मौके पर अपने संबोधन के दौरान बिट्टू ने कहा- "अमित शाह से मेरे बहुत निजी संबंधी रहे हैं। मैंने पंजाब के बहुत बुरे हालात देखे हैं। पंजाब में जो दरार आ चुकी है, वह उसे भरने का प्रयास करेंगे।" उन्होंने आगे कहा- "आगे भी सरकार मोदी जी की आएगी। हम पंजाब के किसानों के लिए पुल बनकर काम करेंगे।
इस बीच, बिट्टू के भाजपा में शामिल होने के बाद जहां उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लुधियाना सीट से ही भाजपा का टिकट मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं वहीं पंजाब कांग्रेस को अपने मौजूदा सांसद के इस व्यवहार के बड़ा झटका लगा है। बिट्टू लुधियाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर दो बार और आनंदपुर साहिब सीट से एक बार सांसद चुने जा चुके थे।
बिट्टू के भाजपा में जाने का अफसोस नहीं, उलटा हमें शांति मिली : बाजवा
कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा ने कहा कि सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के भाजपा में जाने का हमें कोई अफसोस नहीं है। पहले कुछ नेताओं का पार्टी से जाने का अफसोस जरूर हुआ था, लेकिन इनके जाने से हमें शांति मिली है। पार्टी के लोग पहले ही सोचते थे कि कैसे इनको जवाब दिया जाए, लेकिन ये खुद पार्टी से चले गए हैं और ये बहुत अच्छा हुआ है।
कांग्रेस नेता परगट सिंह ने कहा कि अगर कोई भी पार्टी से जाना चाहता है, तो वह सरेआम जाए। इस तरह से चोरी छिपे से पार्टी न छोड़ें। पार्टी से कोई जाएगा तो नए लोगों को मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिट्टू को पार्टी से टिकट मिलने का तो पता नहीं, लेकिन वह इस बार बिल्कुल भी नहीं जीतते। पांच सालों में उन्होंने किसी का फोन नहीं उठाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे लोगों को राजनीति में नकारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है और ऐसी स्थिति में कैसे ही लोग उसमें शामिल होंगे, ये अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो पॉलिसी दिल्ली में लागू हुई है, वही पंजाब में लागू हुई है, इसलिए यहां सीएम भगवंत मान के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि आरोप लगाया कि आप, बीजेपी की ही बी टीम है।