फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lucky kabootar_movie_comedy_romance

डबल मीनिंग डायॅलाग से हंसाएगा 'लकी कबूतर'

Fri, 22 Nov 2013 11:15 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Nov 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
lucky kabootar_movie_comedy_romance
अब आपको रोमांस और कॉमेडी का नया रूप देखने को मिलेगा फिल्म लकी कबूतर में। यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित कैफे टेन टाउंस में ‘लकी कबूतर’ के एक्टर एजाज खान और एक्ट्रेस श्रद्धा दास फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे।

हंसी-मजाक और रोमांस के कॉम्बिनेशन से बनाई गई फिल्म में रवि किशन, कुलराज रंधावा और संजय मिश्रा ने काम किया है।

डायरेक्टर शम्मी छाबड़ा ने कहा कि फिल्म में द्विअर्थी डायलॉग लिए हैं। डायलॉग लोगों को हंसने पर मजबूर कर देंगे। फिल्म साफ-सुथरी है, कॉमेडी और गुदगुदाने वाले डायलाग और सीन से भरपूर है।

‘तनु वेड्स मनु’, ‘जिला गाजियाबाद’, ‘कुछ ना कहो’, ‘मैंने दिल तुझको दिया’ आदि फिल्मों और परवरिश, दिया और बाती हम, केसर व काव्यांजलि जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके अभिनेजा एजाज खान ने कहा कि उन्हें काम से मतलब है। वह चाहे टीवी में हो या फिल्म में।
विज्ञापन


उनको मीडियम नहीं बल्कि अभिनय से प्यार है। फिल्म की कहानी श्याम गोयल ने लिखी है। सुनील सिंह ने बैकग्राउंड म्यूजिक दिया है। कोरियोग्राफी विष्णु देवा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed